फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   iraq war veteran gets double arm transplant

हाथ-पैर गवां चुके सैनिक को मिली नई बांहें

Wed, 30 Jan 2013 02:33 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 30 Jan 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
iraq war veteran gets double arm transplant

इराक युद्ध के दौरान अपने दोनों हाथ और दोनों पैर गवां चुके अमेरिकी सैनिक का कहना है कि वो फिर से तैरना और गाड़ी चलाना चाहते हैं। उनके दोनों हाथों का सफल प्रत्यारोपण किया जा चुका है।

विज्ञापन


26 साल के ब्रेंडन मोराक्को चार साल पहले, इराक युद्ध के दौरान उस वक्त बुरी तरह घायल हो गए थे, जब सड़क किनारे एक बम धमाका हुआ था। इस घटना में उन्होंने अपने दोनो हाथ और पांव खो दिए।
विज्ञापन


13 घंटे लंबी सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने ब्रेंडन को नई बाहें दी। इसके लिए एक दान दाता ने उन्हें अपनी बाहें और अस्थि मज्जा दी थी। उन्हें एक चिकित्सा की विशेष प्रक्रिया से गुजरना पड़ा ताकि उनका शरीर नए अंगों को नकार न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरीलैंड के बाल्टीमोर में जॉन हॉपकिन्स अस्पताल में 13 घंटे की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के दल के प्रमुख डॉ डब्ल्यूपी एंड्रयू ली ने संवाददाताओं को बताया कि तंत्रिका तंत्र को दुरुस्त होने में वक्त लगेगा।

उनके सर्जन का कहना है कि नई बांह को पूरी तरह इस्तेमाल लायक होने मे साल भर से ज्यादा का वक्त लग सकता है। इसके बाद ब्रेंडन मोराक्को अपने हाथों का कुशलता पूर्वक इस्तेमाल कर सकेंगे। ब्रेंडन मोराक्को ने कहा कि वो दाता के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन वो उनके इस उपहार से अभिभूत हैं।

आकाश ही सीमा
अमेरिका में दोनों हाथ या फिर दोनों बाहों के प्रत्यारोपण के अब तक सिर्फ सात ऑपरेशन हुए हैं। ब्रेंडन मोराक्को का कहना है कि प्रत्यारोपण के बाद उनकी इच्छा फिर से गाड़ी चलाने और तैरने की है। उनका कहना था कि मैं तो बस जल्द से जल्द इनका इस्तेमाल करना चाहता हूं।

ब्रेंडन मोराक्को कहते हैं कि उन्हें इस बात से चिढ़ होती थी कि उनके पास हाथ नही हैं। वो कहते है कि आप अपने हाथों से बात कर सकते हैं, आप अपने हाथों से सब कुछ कर सकते हैं, और जब आपको लगता है कि आपके पास हाथ नहीं है, तो आप थोड़ी देर के लिए खो जाते हैं।


देखा गया है कि आम तौर पर जिन कृत्रिम हाथ पैरों का इस्तेमाल किया जाता है वो उन्नत नही हैं। डॉ. जिमी शोर्स कहते हैं कि मोराक्को युवा हैं और उनमें जबरदस्त आशा और उत्साह है वो जिद्दी है। मुझे लगता है कि आकाश उनकी सीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed