फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Investors forced Zuckerberg to leave Facebook

निवेशकों ने जुकरबर्ग पर बढ़ाया फेसबुक छोड़ने का दबाव

Sun, 18 Nov 2018 05:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
Investors forced Zuckerberg to leave Facebook
मार्क जुकरबर्ग
न्यूयॉर्क टाइम्स के इस खुलासे के बाद कि फेसबुक ने गूगल और एप्पल के विरुद्ध लेख लिखने के लिए अमेरिकी पीआर फर्म की मदद की थी, फेसबुक संचालक मार्क जुकरबर्ग की परेशानी बढ़ गई है। अब फेसबुक के निवेशकों ने उन पर पद छोड़ने का दबाव डाला है।
विज्ञापन

रिपोर्ट छपने के बाद फेसबुक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले जोनास क्रॉन ने कहा है कि जुकरबर्ग का पद छोड़ना जरूरी है।

जोनास क्रॉन ने कहा, फेसबुक ऐसा व्यवहार कर रहा है जैसे वह खास है। जबकि ऐसा नहीं है, क्योंकि यह एक कंपनी है और एक कंपनी के तौर पर उसके चेयरमैन और सीईओ अलग-अलग होने जरूरी हैं। एक प्रेस वार्ता में जुकरबर्ग ने कहा कि उन्हें पीआर फर्म डिफायनर्स पब्लिक अफेयर्स के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सफाई दी कि रिपोर्ट पढ़ने के बाद मेरी फोन पर अपनी टीम से बात हुई और अब हम इस फर्म के साथ काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि फेसबुक के सीओओ श्रेली सेंडबर्ग ने भी फर्म के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। लेकिन एक अन्य अखबार दि गार्डियन ने फेसबुक की एक अन्य निवेशक नताशा लैंब के हवाले से लिखा कि चेयरमैन और सीईओ की संयुक्त भूमिका का अर्थ यह है कि कंपनी समस्याओं के उचित समाधान को टाल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फेसबुक ने आरोपों को निराधार बताया

कंपनी ने कहा कि जो आरोप उस पर लगाए गए हैं वे पूरी तरह गलत हैं। कंपनी ने इस बात से भी इनकार किया कि 2016 में उसी रूस की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी और जांच में देरी की गई। बता दें कि विवादों के बीच फेसबुक के शेयर में भारी गिरावट आई है और यह 2017 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed