फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   interesting facts of oscar award

ऑस्कर: लंबा जाम, सितारों को पैदल आना पड़ता है

Mon, 25 Feb 2013 12:39 PM IST
Updated Mon, 25 Feb 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
interesting facts of oscar award

ऑस्कर पुरस्कारों की रेस में शामिल फिल्मों और सितारों पर तो सबकी नजरें हैं लेकिन अगर ऑस्कर की दुनिया में झांके तो कई दिलचस्प बातें निकल कर सामने आती हैं।

विज्ञापन


कई ऐसे व्यक्तित्व और तथ्य हैं जो इन पुरस्कारों को खास बनाती हैं। डालते हैं नजर इन पुरस्कारों से जुड़ी कुछ खास बातों पर:

कैथरीन बिगेलो
पहली महिला जिन्होंने 2010 में ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीता था। यही फिल्म उस साल बेहतरीन फिल्म भी चुनी गई थी।

ट्रैफिक जाम

ऑस्कर के दिन लॉस एंजलिस में तगड़ा ट्रैफिक जाम लगता है जिसमें बहुत से सेलेब्रिटी भी फंस जाते हैं।

वर्ष 1988 में तो श्राइन ऑडिटोरियम के सामने ऐसा जाम लगा कि उस साल के न सिर्फ प्रजेंटर बल्कि पुरस्कारों के लिए नामजद नामी लोग भी ट्रैफिक जाम में फंस गए।
विज्ञापन


इनमें ‘फैटल एट्रैक्शन’ फिल्म की अभिनेत्री ग्लेन क्लोज भी थीं। आखिरकार इन लोगों ने अपनी कारों को छोड़ कर पैदल दौड़ लगाई ताकि समारोह में समय से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन होते हैं नामजद
ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामजद होने के लिए किसी फिल्म या उसके कलाकारों के लिए जरूरी है कि उनकी फिल्म 31 दिसंबर से पहले अमेरिका में कम से कम रस्मी तौर पर ही रिलीज हुई हो।

हालांकि ऑस्कर के लिए रेस पुरस्कारों के वितरण से चार हफ्ते पहले नॉमिनेशन के बाद ही शुरू होती है।

प्रजेंटर
बॉब होप का बतौर प्रजेंटर ऑस्कर में रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इन पुरस्कारों के समारोह की 39 साल में 17 बार मेजबानी की है।

1980 के दशक में जॉनी कार्सन प्रजेंटर के तौर पर जमे रहे। इसके बाद बिली क्रिस्टल का सिक्का चला। इस बार ‘फैमली गाय’ सीरीज के रचियता सैथ मैकफारलांस ऑस्कर की मेजाबानी करेंगे।

रेड कारपेट
आयोजकों को सालाना फैशन परेड के लिए डॉल्बी थिएटर के बाहर 14 हजार वर्ग फीट के रेड कारपेट की जरूरत होती है। बहुत से लोगों के लिए यही परेड ऑस्कर की सबसे खास बात होती है।


टेलीविजन
ऑस्कर पुरस्कारों का पहली बार टीवी पर प्रसारण 1953 में हुआ और व्यवसायिक टीवी के पांच साल के इतिहास में इस प्रसारण ने सबसे ज्यादा दर्शकों को अपनी तरफ खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed