फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indo-American sikh won rosa parks trail blazers

पगड़ी पर अमेरिका को नीति बदलने के लिए मजबूर करने वाले सिख का सम्मान

Sun, 20 Jan 2019 05:08 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 20 Jan 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Indo-American sikh won rosa parks trail blazers
गुरिंदर सिंह खालसा
एक भारतीय अमेरिकी परोपकारी और उद्यमी गुरिंदर सिंह खालसा को प्रतिष्ठित रोजा पार्क ट्रेलब्लेजर पुरस्कार दिया गया है। उन्हें उनके अमेरिकी अधिकारियों को सिख समुदाय द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी को लेकर अपनी नीति बदलने के लिए चलाए गए अभियान के कारण यह पुरस्कार दिया गया। इंडियानापोलिस स्थित खालसा (45) को लगातार साहस और करुणा के प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि साल 2007 में खालसा को उनके पगड़ी पहने होने की वजह से विमान में चढ़ने से रोक दिया गया था। इसके बाद खालसा ने एक राष्ट्रव्यापी याचिका के लिए 67,000 लोगों को प्रेरित किया और मामले को अमेरिकी संसद तक ले गए, जिसने ट्रांसपोर्टेशन एंड सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) को बाध्य किया कि वह सिख समुदाय द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी को लेकर अपनी नीति बदले। इसी के फलस्वरूप अमेरिका में सिख अब एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान अपनी पगड़ी पहने रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed