फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   indias infra sector offers huge opportunities to us businesses

भारत आएं अमेरिकी कंपनियां: बीके चतुर्वेदी

Fri, 28 Sep 2012 12:47 AM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 12:47 AM IST
विज्ञापन
indias infra sector offers huge opportunities to us businesses
भारत के ढांचागत क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों और निवेशकों के लिए काफी अवसर मौजूद हैं, ये कहना है योजना आयोग के सदस्य बीके चतुर्वेदी का। चतुर्वेदी ने भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा शिकागो में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान देश के ढांचागत क्षेत्र में निवेश के बड़े अवसरों के बारे में बताया। चतुर्वेदी ने कहा कि भारत का ढांचागत क्षेत्र तेजी से तरक्की की ओर अग्रसर है, इस क्षेत्र में अगले पांच सालों में दस खरब डॉलर का निवेश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में मौके ज्यादा और जोखिम काफी कम है, लिहाजा अमेरिकी निवेशकों को भारत के बाजार पर भरोसा रखते हुए इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने चाहिए। वाणिज्य दूतावास के अलावा इस आयोजन में  फिक्की, यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल और शिकागो काउंसिल ऑफ ग्लोबल अफेयर्स की भी भागीदारी थी।
विज्ञापन


निवेश के फायदे गिनाने के साथ ही योजना आयोग के सदस्य ने इस तथ्य का भी उल्लेख किया कि ये अनुमान मध्यम व लंबी अवधि वाले निवेश के हिसाब से लगाया गया है, एक या दो निवेश या फिर छोटी अवधि के निवेशों से फायदे का सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता। इस मौके पर अमेरिका में भारत की राजदूत की निरूपमा राव भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में निजी-सरकारी भागीदारी के तहत कुल निवेश में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी को 12 वीं योजना के दौरान 40 से 50 फीसदी किया गया है। समारोह में मौजूद पैनल सदस्यों ने देश के ढांचागत क्षेत्र से जुड़ी सफलताओं को अमेरिकी निवेशकों और कारोबारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed