फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indians will have to wait 151 years for the American Green Card

अमेरिकी ग्रीन कार्ड के लिए भारतीयों को करना होगा 151 साल का इंतजार

Sun, 17 Jun 2018 04:55 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 17 Jun 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
Indians will have to wait 151 years for the American Green Card
ग्रीन कार्ड
एडवांस डिग्रीधारी भारतीयों को अमेरिका में स्थायी तौर पर बसने और काम करने के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने को 150 साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। अमेरिकी थिंक टैंक कैटो इंस्टीट्यूट ने ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार की अवधि को लेकर अपनी गणना के आधार पर यह अनुमान जताया है। 20 अप्रैल, 2018 तक 6,32,219 भारतीय आव्रजक, उनके पति/पत्नी और बच्चे ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


हाल में अमेरिका के नागरिकता व आव्रजन सेवा विभाग ने आवेदनों की संख्या जारी की है। इंस्टीट्यूट ने समय की गणना करते समय आवेदनों की संख्या के साथ ही 2017 में जारी किए गए ग्रीन कार्ड की संख्या को भी ध्यान में रखा है। 2017 में 22,602 भारतीयों को ग्रीन कार्ड दिया गया। 
विज्ञापन


आव्रजक श्रेणी के मुताबिक इंतजार अवधि अलग 

संस्थान के मुताबिक, विभिन्न श्रेणी के आव्रजकों के लिए ग्रीन कार्ड की इंतजार अवधि भी अलग है। इसमें सबसे कम प्रतीक्षा अवधि ईबी-1 श्रेणी के आव्रजकों के लिए है। इन्हें महज छह साल का इंतजार करना पड़ेगा। इस श्रेणी में 83,578 भारतीय ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ईबी-3 श्रेणी के भारतीय आव्रजकों को 17 साल इंतजार करना होगा। इस श्रेणी में 1,15,273 भारतीय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईबी-2 श्रेणी में हैं चार लाख से ज्यादा भारतीय

सबसे ज्यादा 151 साल का इंतजार ईबी-2 श्रेणी के आव्रजकों को करना होगा। इस श्रेणी में 4,33,368 भारतीय हैं। पिछले साल इस श्रेणी के 6,641 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिला। अमेरिकी कानून के मुताबिक इस श्रेणी में हर देश से सात फीसदी लोगों को ही ग्रीन कार्ड दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed