फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indians will benefit from eliminating green card quota in the US

अमेरिका में ग्रीन कार्ड कोटा खत्म करने से भारतीयों को होगा फायदा

Thu, 03 Jan 2019 05:26 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 03 Jan 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Indians will benefit from eliminating green card quota in the US
ग्रीन कार्ड

अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए पहले से तय सभी देशों का कोटा खत्म होने से अमेरिकी श्रम बाजार में मौजूदा भेदभाव खत्म होगा, लेकिन साथ ही अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए भारतीयों और चीनियों की संख्या में भी इजाफा होगा। अमेरिकी संसद की हालिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। ग्रीन कार्ड अप्रवासी नागरिकों को स्थायी रूप से अमेरिका में रहने और वहां काम करने की अनुमति देता है। 

विज्ञापन


मौजूदा आव्रजन नीति के तहत ग्रीन कार्ड आवंटन में सात प्रतिशत कोटे से सबसे ज्यादा नुकसान अत्यधिक कुशल पेशेवर भारतीयों को होता है और उन्हें एच-1 बी वीजा पर अमेरिका में काम करना होता है। अमेरिकी कांग्रेस की स्वतंत्र अध्ययन शाखा सीआरएस का कहना है कि अगर रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड या कानूनी स्थायी निवासी दर्जा (एलपीआर) जारी करने में कोटा खत्म कर दिया जाता है, तो इन्हें पाने के लिए भारतीय और चीनी नागरिकों के आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इन्हें निपटाने में बहुत समय लगेगा। 
विज्ञापन


सीआरएस विभिन्न मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करती है, जिसके आधार पर सांसद पूरी जानकारी लेकर फैसला करते हैं।  ‘स्थायी रोजगार आधारित और देश आधारित कोटा’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट 21 दिसंबर, 2018 की है। गौरतलब है कि कई सांसद ग्रीन कार्ड और एलपीआर जारी करने में देश आधारित कोटे को खत्म करने संबंधी प्रस्ताव लाने का विचार कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख से ज्यादा भारतीयों इंतजार में 

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) के मुताबिक, अप्रैल, 2018 से 3,06,601 भारतीय ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रीन कार्ड के लिए कुल 3,95,025 विदेशियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 78 फीसदी भारतीय हैं। सीआरएस के मुताबिक, कोटे के कारण इन भारतीयों को ग्रीन कार्ड पाने में साढ़े नौ साल का इंतजार करना होगा। हालांकि हर साल आने वाले आवेदनों के आधार पर यह इंतजार और भी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed