फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   indian woman kept as slave in america

भारतीय महिला को 'गुलाम' बनाकर रखा

Fri, 08 Mar 2013 06:12 PM IST
Updated Fri, 08 Mar 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
indian woman kept as slave in america

अमेरिका में एनी जॉर्ज नाम की एक अमीर महिला को भारतीय मूल की नौकरानी के उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इस महिला ने भारत के केरल शहर की रहने वाली वलसम्मा मथाई को तनख्वाह देने में धांधली की और उन्हें अपने महलनुमा घर में एक कैदी की तरह रखा। माना जा रहा है कि मथाई वहां अवैध रूप से रह रही थीं।

अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक एनी जॉर्ज (39) और उनके पति ने वलसम्मा मथाई को अल्बानी स्थित अपने घर में छह सालों तक दयनीय स्थिति में रखा।

मथाई को उनकी पति की कैंसर से हुई मौत के बाद अवैध वीज़ा के जरिए अमेरिका लाया गया। उनके परिवार में दो बेटे और उनकी बीमार मां हैं। ये मामला तब सामने आया जब भारत में मौजूद मथाई के बेटे ने साल 2011 में राष्ट्रीय मानव तस्करी निरोधी केंद्र से संपर्क किया।
विज्ञापन


'17 घंटे तक काम लिया जाता था'
एनी जॉर्ज का कहना है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह महिला न्यूयॉर्क में अवैध रुप से रह रही थी और उन्होंने उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं की।

एनी जॉर्ज पर एक अवैध प्रवासी को आर्थिक फायदे के लिए अपने साथ रखने का मामला चलाया जा रहा है जिसके तहत उन्हें दस साल तक कैद और 2,50,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथाई ने स्थानीय अधिकारियों को बताया है कि उन्हें एक कोठरी में सुलाया जाता था। उनसे प्रतिदिन 17 घंटे तक काम लिया जाता था और उन्होंने लगातार कई दिनों कर बिना किसी छुट्टी के काम किया। उन्हें किसी भी वक्त उस घर को छोड़कर जाने की इजाज़त नहीं थी।

अनुमान लगाया गया है कि मथाई को इतने सालों के काम के बदले सिर्फ 29,000 डॉलर मिले, जबकि उन्हें कम से कम 2,06,000 डॉलर मिलने चाहिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed