फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian Taxi Driver, Ordered Deported From US, Rallies Activists

ट्रंप की नीति का शिकार बना भारतीय, 20 साल रहने के बाद भेजा जा रहा है वापस

Tue, 09 May 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Tue, 09 May 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Taxi Driver, Ordered Deported From US, Rallies Activists
गुरमुख सिह - फोटो : SFgate
20 साल से अमेरिका में रह रहे भारतीय को अमेरिकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, निर्वासन आदेश में याचिका ठुकराए जाने के बाद गुरमुख सिंह को हिरासत में लिया गया। गुरमुख के परिजनों ने बताया कि इस मामले में स्थगन आदेश हासिल करने में विफल रहने के बाद उन्हें पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सिंह ने अमेरिकी नागरिक से शादी की है और उनकी दो बेटियां भी है।
विज्ञापन


गुरमुख सिंह 1998 में बिना वीजा चोरी छिपे मैक्सिको सीमा के जरिए अमेरिका में घुसा। उसने वहां शरण के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, उसके वकील ने बताया कि वह इस मामले में सही तरीके से अपना पक्ष नहीं रख पाया और उसे अमेरिका से उसके देश वापस भेजे जाने का आदेश दिया गया। सिंह ने साल 2010 में अमेरिकी नागरिक से शादी की लेकिन जब उसने साल 2012 में रेजीडेंसी वीजा के लिए आवेदन किया, तो उसका निर्वासन का मामला फिर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


वह पांच महीने तक जेल में रहा लेकिन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मदद से उसे जमानत मिली और वह रिहा हो गया। सिंह की बेटी मनप्रीत ने कहा कि उसके पिता का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, उन्होंने अपने करों का हमेशा भुगतान किया किया है और वह अपने परिवार तथा अपने गुजारे के लिए सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों पर शिकंजा कसने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीतियों के बीच सिंह को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed