फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mark Green withdraws as Trump's Army secretary nominee

ट्रंप को इस फैसले पर मिली शिकस्त, विरोध में उतरे अमेरिकी सांसद

Sat, 06 May 2017 07:19 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Sat, 06 May 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Mark Green withdraws as Trump's Army secretary nominee
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo

अमेरिका के सेना सचिव पद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित अन्य नाम पर भी उन्हें अमेरिकी सांसदों का विरोध झेलना पड़ा है। अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति की ओर से चयनित अन्य नाम को भी अयोग्य करार देते हुए कहा है कि सेना सचिव पद के लिए ट्रंप की ओर से प्रस्तावित व्यक्ति ट्रांससेक्सुअल, मुसलमानों एवं लातीनी लोगों के खिलाफ अपने पूर्ववर्ती रुख के चलते इस पद के योग्य नहीं है।

विज्ञापन


टेनेसी के लिए रिपब्लिकन सीनेटर मार्क ग्रीन ने शुक्रवार को एक चैनल को दिए एक बयान में कहा था कि अपने खिलाफ ‘गलत और भ्रामक हमलों’ के कारण वह इस पद के लिए अपना नाम वापस ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सार्वजनिक सेवा के मेरे जीवन और ईसाई मान्यताओं में मेरी आस्था को गलत रूप में चित्रित किया और मुझे निशाना बनाया।’ सेना सचिव पद के लिए ग्रीन ट्रंप की दूसरी पसंद थे। 
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप की पहली पसंद रहे अरबपति विंसेंट विओला ने भी फरवरी में इस पद के लिए अपना नाम वापस ले लिया था। विओला ने कहा था कि कुछ निश्चित वित्तीय हितों के चलते हितों के टकराव के कारण वह इस पर विजय नहीं पा सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स के प्रमुख चक शुमर ने कहा था कि ग्रीन को ‘पहले स्थान में बतौर उम्मीदवार’ नहीं लिया जाना चाहिए। शुमर ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के  खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने वाले कारोबारों को और आसान बनाने के लिए बने कानून का समर्थन करने और समलैंगिक विवाहों के विरोध तथा समलैंगिकता को ‘बीमारी’ मानने की ग्रीन की मान्यता का हवाला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed