{"_id":"f18c931cfd442202b34a2a3a6b9c2cec","slug":"indian-student-won-the-spell-check-comption","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेलिंग टेस्ट में भारतीय मूल के छात्र ने मारी बाज़ी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
स्पेलिंग टेस्ट में भारतीय मूल के छात्र ने मारी बाज़ी
Updated Mon, 10 Mar 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरेका में मिसौरी प्रांत के कंसास शहर में आयोजित जैक्सन काउंटी स्पेलिंग बी नाम की प्रतियोगिता के अंतिम चरण में सातवीं कक्षा के छात्र 13 वर्षीय कुश शर्मा और पांचवी कक्षा की छात्रा 11 वर्षीय सोफ़िया हॉफ़मैन के बीच एक घंटे से भी अधिक समय तक मुक़ाबला होता रहा।
विज्ञापन
शनिवार को हुए 28वें राउंड में सोफ़िया ने 'स्टाइफ़लिंग' (stifling) नाम के शब्द की स्पेलिंग बताने में ग़लती की जिसके बाद जजों ने फ़ैसला किया कि अगर कुश शर्मा अगले यानी 29वें राउंड में दिए गए शब्द की स्पेलिंग सही बताते हैं तो वह इस मुक़ाबले को जीत जाएंगे।
विज्ञापन
अंतिम राउंड में उन्हें 'डेफ़िनिशन' शब्द की स्पेलिंग बताने के लिए कहा गया जिसे क्लिक करें भारतीय मूल के अमरेकी नागरिक कुश शर्मा ने बिना कोई ग़लती किए हुए बता दिया और प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन
ये मुक़ाबला दो हफ़्ते पहले शुरू हुआ था। पिछले महीने की 22 तारीख़ को उन दोनों के बीच टाई हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच 66 राउंड हुए थे और जजों के पास पूछने के लिए शब्द नहीं बचे थे।
अच्छे दोस्त
उसके बाद उन दोनों छात्रों को क्लिक करें न्यूयॉर्क ले जाया गया था, जहां उन्हें क्लिक करें सीएनएन टीवी चैनल पर एक प्रोग्राम में पेश किया गया। दोनों छात्रों ने कहा कि इस प्रतियोगिता के कारण दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हो गए हैं।
प्रतियोगिता जीतने के बाद कुश ने कहा, ''जब उसने वो शब्द ग़लत कर दिया तो मुझे काफ़ी दुख हुआ। लेकिन खेल में तो ऐसा होता ही है। आख़िरकार एक को ही जीतना होगा, चाहे आप दोस्त हों या नहीं।''
सोफ़िया ने कहा कि उसे इस बात की ख़ुशी है कि वो इस प्रतियोगिता में इतने आगे तक गई और वो अगले साल भी इसमें भाग लेने की इच्छा रखती हैं। कुश ने भी अगले साल होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है।
कुश शर्मा कंसास शहर के 'फ़्रंटियर स्कूल ऑफ़ इनोवेशन' के छात्र हैं जबकि सोफ़िया उसी शहर के 'हाइलैंड पार्क एलिमेंट्री स्कूल' की छात्रा है। इस जीत के बाद कुश शर्मा इसी साल मई में वाशिंगटन डीसी में होने वाले राष्ट्रीय स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।