{"_id":"5b473e444f1c1bfb7e8b5c7c","slug":"indian-origin-womens-joins-forbes-list-of-self-made-rich-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ब्स: खुद के दम पर अमीर बनने वाली भारतीय मूल की महिलाओं का डंका, लिस्ट में कायली जेनर सबसे युवा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फोर्ब्स: खुद के दम पर अमीर बनने वाली भारतीय मूल की महिलाओं का डंका, लिस्ट में कायली जेनर सबसे युवा
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Thu, 12 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद के दम पर अमीर बनने वाली अमेरिकी महिलाओं की फोर्ब्स सूची में भारतीय मूल की दो महिलाओं ने जगह बना ली है। ये दोनों महिलाएं भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी कार्यकारी जयश्री उल्लाल और नीरजा सेठी हैं। फोर्ब्स ने अपनी इस सूची में 60 अमेरिकी महिलाओं को जगह दी है।
विज्ञापन
फोर्ब्स की 60 महिलाओं की इस सूची में 1.13 अरब डॉलर (लगभग 89.10 अरब रुपये) की कुल संपत्ति के साथ 57 वर्षीय जयश्री उल्लाल 18वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहीं। लंदन में पैदा हुईं और भारत में पली-बढ़ीं उल्लाल 2008 से कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी ‘एरिस्टा नेवटर्क्स’ की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। वहीं एक अरब डॉलर (करीब 68.55 अरब रुपए) की कुल संपत्ति के साथ 63 वर्षीय नीरजा सेठी ने 21वां स्थान हासिल किया। वह सूचना-प्रौद्योगिकी सलाहकार एवं आउटसोर्सिंग कंपनी ‘सिंटेल’ की उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
सेठी ने 1980 में पति भरत देसाई के साथ मिलकर मिशिगन के ट्रॉय स्थित अपने घर में ही महज दो हजार डॉलर (करीब 1.37 लाख रुपये) की पूंजी से सिंटेल की स्थापना की थी। उनकी कंपनी में इस वक्त 23 हजार के आसपास कर्मचारी हैं। इनमें लगभग 80 फीसदी भारत में हैं।
विज्ञापन
फोर्ब्स ने कहा : अमेरिका की दिग्गज महिला उद्यमियों ने नई बुलंदी हासिल की है। उन्होंने कंपनी बनाने के साथ जीन परीक्षण से लेकर एयरोस्पेस तक सभी में अपना भाग्य बदला है। खुद के दम पर स्थापित होने वाले ये स्टार्टअप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपने ब्रांड को तेजी से लोकप्रिय बनाने के साथ बहुत तेजी से अपना व्यवसाय बढ़ा रहे हैं। इसी कारण देश की सबसे सफल महिलाएं पहले से कहीं अधिक तेजी से अमीर बन रही हैं।
- 60 अमेरिकी महिलाओं की कुल संपत्ति 71 अरब डॉलर
- 2017 की तुलना में 15 अधिक है सभी की संपत्ति
- पिछले साल की 18 खरबपतियों की तुलना में इस साल 24
- 7 नए लोगों ने सूची में बनाई जगह
- 21 साल की रियलिटी टीवी स्टार और उद्यमी कायली जेनर सबसे युवा