फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian-origin Marine helps save lives during Orlando shooting

भारतीय मूल के इमरान ने ओरलैंडो शूटिंग में बचाई थी कई जानें

Sat, 18 Jun 2016 12:39 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Sat, 18 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Indian-origin Marine helps save lives during Orlando shooting
पूर्व अमेरिकी मेरीन सार्जेंट हैं इमरान - फोटो : Reuters
भारतीय मूल के पूर्व अमेरिकी मरीन सार्जेट इमरान यूसुफ ने ओरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में गोलीबारी के दौरान कई जिंदगियां बचाई थी। इस गोलीबारी में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई। यूसुफ पल्स नाइटक्लब में बतौर बाउंसर काम करते हैं। उस दिन जब उन्होंने नाइटक्लब में गोली चलने की पहली आवाज सुनी, तो अपने सैन्य अनुभव से तुरंत खतरे को भांप लिया।
विज्ञापन


नाइटक्लब में उस वक्त मौजूद सभी लोग डर से कांप रहे थे, ऐसे में यूसुफ खतरे को नजरअंदाज कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए आगे बढ़े और नाइटक्लब का पिछला दरवाजा खोल दिया जिससे कई लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे। इमरान यूसुफ ने सीबीएस न्यूज चैनल को बताया कि नाइटक्लब में हॉल के पीछे लोग डर से चिल्ला रहे थे और मैं दरवाजा खोलो, दरवाजा खोलो चिल्ला रहा था।
विज्ञापन


डर की वजह से कोई भी वहां से हिल नहीं रहा था। उन्होंने कहा, कोई विकल्प नहीं था। हम या तो वहीं रुके रहते और मर जाते या मैं खतरा मोल लेता और वह कुंडी खोलने के लिए कूद पड़ता। उल्लेखनीय है कि यूसुफ की मां व नानी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि मेरे फौरन हरकत में आने से 60-70 जिंदगियां बच गईं। चैनल के अनुसार, यूसुफ ने कहा, काश मैं और लोगों को भी बचा सकता। बहुत से लोग मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ ने पिछले माह ही मरीन कॉर्प्स छोड़ दी। समाचार-पत्र मरीन कोर्प्स टाइम्स ने कहा कि उन्हें सर्विस में रहते हुए नेवी एंड मरीन कॉर्प्स अचीवमेंट मेडल से सम्मानित किया गया था। उन्होंने मरीन कॉर्प्स में जून 2010 से लेकर मई 2016 तक काम किया था। वह 2011 में अफगानिस्तान में भी तैनात थे।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed