{"_id":"5b66ada44f1c1b05468b5f9e","slug":"indian-origin-american-gets-four-years-of-jail-for-child-pornography","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के अमेरिकी को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के आरोप में चार साल की जेल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय मूल के अमेरिकी को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के आरोप में चार साल की जेल
भाषा, न्यूयॉर्क
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामले में दोषी करार देते हुए अदालत ने चार साल की सजा सुनाई है। जेल से रिहा होने के 10 साल बाद तक भी संबंधित व्यक्ति निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी अटॉर्नी स्कॉट ब्रैडी ने बताया कि पिट्सबर्ग के 28 वर्षीय अभिजीत दास को संघीय अदालत ने एक नाबालिग के उत्पीड़न को दिखाने वाली चीजों को रखने के मामले में 52 महीने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत को दी गई जानकारी के मुताबिक दास ने गैरकानूनी तरीके से कंप्यूटर में ग्राफिक फाइल रखी, जिसमें करीब 1,000 तस्वीरें और 380 वीडियो थे, जिसमें नाबालिगों से जुड़ी हुई अश्लील चीजें थीं।
विज्ञापन