{"_id":"5a60833d4f1c1ba5268b535a","slug":"indian-origin-american-educationist-will-contest-us-house-of-representatives-from-virginia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कांग्रेस का चुनाव लड़ेगा भारतीय-अमेरिकी शख्स ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में कांग्रेस का चुनाव लड़ेगा भारतीय-अमेरिकी शख्स
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 18 Jan 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमोक्रेट और भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविद दीप शरण वर्जीनिया से यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ेंगे। 45 साल के शरण उन डेमोक्रेट्स में से एक हैं जो प्राइमरी चुनाव के लिए मैदान में है।
विज्ञापन
प्राइमरी में जीतने के बाद विजेता को रिपब्लिकन पार्टी के बारबरा कॉमस्टॉक को चुनौती देने का मौका मिलेगा। अपने अभियान से संबंधित वेबसाइट पर शरण ने कहा, ‘मैं एक शिक्षक, स्कूल का संस्थापक, तकनीकी उद्यमी, वकील और भारत से आया बाल प्रवासी हूं।’
विज्ञापन
शरण ने कहा कि वह सार्वजनिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की वकालत करेंगे। ये लोगों की पहुंच के साथ सहूलियत की दृष्टि से भी होगा। शरण के माता-पिता 50 साल पहले भारत से अमेरिका चले आए थे।
विज्ञापन