फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian in terms of sending money from abroad

विदेश से धन भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे, 2018 में भेजे 80 अरब डॉलर 

Sat, 08 Dec 2018 02:58 PM IST
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Updated Sat, 08 Dec 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Indian in terms of sending money from abroad
Rupee Vs Dollar
विदेश से अपने देश में पैसे भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 2018 में भी शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी भारतीयों ने इस वर्ष 80 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। इसके बाद चीन का नंबर है। यहां के नागरिकों ने चीन को 67 अरब डॉलर भेजे हैं।
विज्ञापन


भारत और चीन के बाद मैक्सिको (34 अरब डॉलर), फिलिपीन (34 अरब डॉलर) और मिस्त्र (26 अरब डॉलर) का स्थान है। विश्वबैंक की ‘माइग्रेशन एंड रेमिटेंस’ रिपोर्ट के हालिया संस्करण के मुताबिक, धन प्रेषण के मामले में भारतीय सबसे आगे रहे हैं। 
विज्ञापन


बैंक ने अपने अनुमान में कहा कि विकासशील देशों को आधिकारिक रूप से भेजा गया धन 2018 में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 528 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल इसमें 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। दुनिया भर के देशों में भेजा जाने वाला धन इस दौरान 10.3 प्रतिशत बढ़कर 689 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में विदेश से भारत को भेजे गये धन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुयी है। 2016 में यह 62.7 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 65.3 अरब डॉलर हो गया है। 2017 में विदेश से भेजे गये धन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 


विश्वबैंक ने कहा कि विकसित देशों खासकर अमेरिका में आर्थिक परिस्थितियों में मजबूती और तेल की कीमतों में वृद्धि का संयुक्त अरब अमीरात जैसे जीसीसी देशों से निकासी पर सकारात्मक प्रभाव से धन प्रेषण में वृद्धि हुयी है। अमीरात से निकासी में 2018 की पहली छमाही में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

बैंक ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में उनके प्रवासी नागरिकों द्वारा भेजे जाने वाले धन में क्रमश: 17.9 और 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed