{"_id":"5ad050f44f1c1bbb3d8b4e68","slug":"indian-engineer-sentenced-five-year-jail-in-america-to-raising-money-for-top-al-qaida-terrori","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय इंजीनियर ने की अलकायदा के प्रमुख आतंकी की मदद, 5 साल की सजा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय इंजीनियर ने की अलकायदा के प्रमुख आतंकी की मदद, 5 साल की सजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की ओहायो स्टेट में 38 वर्षीय भारतीय इंजीनियर इब्राहिम जुबैर मोहम्मद ने अलकायदा के प्रमुख आतंकी की मदद करने का गुनाह कबूल कर लिया है। उसने आतंकी अनवर अल-औलाकी की 2009 में आर्थिक मदद की थी। जिसके बाद औलाकी 2011 के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। इस मामले में कोर्ट ने मोहम्मद को पांच साल की सजा सुनाई है जिसमें से वह ढाई साल पूरे कर चुका है। इस समय वह लुकास की काउंटी जेल में बंद है।
विज्ञापन
अमेरिका की डिस्ट्रीक्ट जज जेफ्रे हेल्मिक ने फरमान दिया है कि मोहम्मद की सजा पूरी होते ही उसे देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। वह 2006 से टोलेडो में रह रहा था। उसने अपनी पढ़ाई इलीनॉय यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मोहम्मद के अलावा उसके भाई याहिया फारुख मोहम्मद (39) पर भी पिछले साल आतंकियों की मदद करने का आरोप लगा था। जिसमें उसे 27.5 साल कैद की सजा सुनाई गई और सजा पूरी होते ही भारत छोड़ने को कहा गया। मोहम्मद के भाई के खिलाफ जज जैक जौहरी को मारने की कोशिश का एक अन्य मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन