भारतीय मूल का डॉक्टर अमेरिका में अनुचित लाभ का दोषी
- इलिनोइस के डॉ. वेंकैटेश्वर कुचिपुड़ी को कुल 10 आरोपों पर चली पांच हफ्ते की सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया।
- वेंकैटेश्वर पर लगाए गए हर आरोपों पर अधिकतम पांच साल की कैद और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के एक डॉक्टर को अमेरिका में अनुचित लाभ का दोषी ठहराया गया है। 69 वर्षीय इस डॉक्टर को बुजुर्ग मरीजों को शिकागो स्थित आर्थिक रूप से कमजोर अस्पताल में रेफर करने की एवज में अनुचित लाभ लेने का दोषी पाया गया है।
इलिनोइस के डॉ. वेंकैटेश्वर कुचिपुड़ी को कुल 10 आरोपों पर चली पांच हफ्ते की सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया। वे ऐसे पांचवें डॉक्टर हैं जिन्हें बंद किए जा चुके सैकरेड हार्ट अस्पताल में मेडिकेयर धोखाधड़ी योजना में दोषी पाया गया है।
डॉ. वेंकैटेश्वर पर एक आरोप अमेरिका के साथ धोखाधड़ी की साजिश जबकि नौ अन्य आरोप मरीजों को रेफर करने के बदले अनुचित लाभ प्राप्त करने के लगाए गए थे।
अधिकतम 5 साल की कैद
वेंकैटेश्वर पर लगाए गए हर आरोपों पर अधिकतम पांच साल की कैद और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना है। इस मामले में सजा पर सुनवाई अमेरिकी जिला जज द्वारा जून में होनी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2001 से अप्रैल 2013 के बीच अस्पताल के अधिकारियों ने डॉक्टरों को रिश्वत देने की साजिश रची जिससे डॉक्टर मरीजों को इनके अस्पताल में रेफर कर दें।
अधिकारियों ने ऐसा इस लिए किया क्योंकि इन सेवाओं का भुगतान संघीय बीमा कार्यक्रम के तहत होता है। ऐसा करने से इस योजना के जरिए भुगतान के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर इस अस्पताल को लाखों डॉलर की रकम मिल गई।