फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian-american woman sued for sexual harassment on Hollywood film maker Harvey Weinstein

यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय मूल की महिला ने वेनस्टेन पर किया मुकदमा

Sun, 28 Jan 2018 03:44 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन Updated Sun, 28 Jan 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
Indian-american woman sued for sexual harassment on Hollywood film maker Harvey Weinstein

यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेनस्टेन पर भारतीय मूल की उनकी पूर्व व्यक्तिगत सहायक ने मुकदमा कर दिया है। इससे पहले ‘हैशटैग मी टू’ के चर्चा में आने के दौरान उन्होंने वेनस्टेन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि वहां काम करने के दौरान यौन विरोधी माहौल था। साल 2013-15 के दौरान दो सालों में वेनस्टेन की व्यक्तिगत सहायक रहने वाली संदीप रिहाल ने 11 पन्नों की शिकायत में जजों से मुकदमा शुरू करने की मांग की है। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिला अदालत में 25 जनवरी को दाखिल अपने मुकदमे में रिहाल ने आरोप लगाया है कि दो साल से भी अधिक समय तक उन्हें वेनस्टेन की कंपनी में व्यापक स्तर पर फैले और गंभीर यौन विरोधी माहौल में काम करना पड़ा। वहां पर उन्हें अंतहीन घृणास्पद, अपमानजनक और यौन प्रताड़ना वाली गतिविधियों और टिप्पणियों के साथ बॉस के हाथों छूए जाने का सामना करना पड़ा। मुकदमे के एक दिन बाद शुक्रवार को कोर्ट ने वेनस्टेन और उनकी कंपनी को समन जारी करते हुए आरोपों पर 21 दिन में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि 65 वर्षीय फिल्म निर्माता कई अन्य यौन आरोपों का सामना कर रहे हैं जिनमें से अनेक न्यूयॉर्क टाइम्स सहित अन्य अमेरिकी मीडिया में रिपोर्ट हुई हैं। इस मुकदमे में वेनस्टेन की कंपनी के साथ उनके भाई बॉब वेनस्टेन और उनके एचआर हेड फ्रैंक गिल का भी नाम है। वेनस्टेन की प्रवक्ता ने कहा है कि वेनस्टेन ने सभी आरोपों का खंडन कर दिया है। उनके वकील उपयुक्त कानूनी मंच पर सबूत के साथ उन सभी को गलत साबित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुनियाभर में फैल गया था ‘मी टू’ अभियान :

वेनस्टेन पर लगे आरोपों के साथ सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह हैशटैग 85 देशों के लाखों लोगों तक पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed