फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian American Sikh doctor in US gets death threats Over mobile

US: भारतीय सिख डॉक्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी

Fri, 31 Mar 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 31 Mar 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Indian American Sikh doctor in US gets death threats Over mobile
डेमो पिक
अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम की घटना बढ़ती जा रही है। इंडियाना राज्य में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनरो हॉस्पिटल में डॉक्टर अमनदीप सिंह के मोबाइल फोन पर टेक्स्ट मैसेज में किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने कम्युनिटी लीडर के हवाले से लिखा है, अमनदीप सिंह को किसी अनजान शख्स ने यह मैसेज भेजा है। धमकी देने वाले ने पहले भी कई लोगों की हत्या करने का दावा किया है। उसका कहना था कि उसने फोन के मालिक का भी मर्डर किया है।
विज्ञापन


इंडियानापोलिस के सिख पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (SPAC) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अमनदीप को भेजे गए मैसेज से लगता है कि वह हत्यारे का अगला निशाना हो सकते हैं। वहीं ब्लूमिंगटन पुलिस की जांच में फोन के मालिक जिंदा मिले हैं। पुलिस का दावा है कि फोन को हैक कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनदीप का कहना है कि पुलिस इसे नस्ली वजह से देखकर जांच कर रही है। 
अमनदीप भारत के एक मेडिकल स्कूल से ग्रेजुएट करने के बाद 2003 से अमेरिका में रह रहे हैं। तीन साल पहले वह इंडियाना गए थे और वहां मोनरो हॉस्पिटल में एक एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed