फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   indian-american governor Piyush Bobby Jindal profile

बॉबी जिंदलः अमेरिकी राजनीति का बड़ा खिलाड़ी है ये भारतवंशी

Wed, 20 May 2015 05:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
indian-american governor Piyush Bobby Jindal profile

अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे भारतीय-अमेरिकी बॉबी जिंदल संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के गर्वनर हैं। बॉबी जिदंल मात्र 36 साल की आयु में ही अमेरिका के लुसियाना प्रांत के गर्वनर बने।

विज्ञापन


बचपन से राजनेता बनने की चाहत जिंदल को गर्वनर के पद तक ले आई। अब वे अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की दौड़ में शामिल होने जा रहे हैं। वर्ष 2016 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी के साथ ही जिंदल का कद अमेरिका की राजनीति में और ऊंचा हो जाऐगा।
विज्ञापन

जिंदल का अब तक का राजनैतिक सफर

indian-american governor Piyush Bobby Jindal profile

अमेरिकी राज्य लु‌सियाना के वर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर चुने जाने से पहले बॉबी जिंदल अमेरिकी राज्य लु‌सियाना की प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे। वर्ष 2004 के चुनाव में वे लु‌सियाना की प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गये।

इसके बाद वर्ष 2006 के चुनाव में दुबारा लु‌सियाना की प्रतिनिधि सभा के लिए चयनित हुये। वर्ष 2007 में 20 अक्टूबर को जिंदल संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के गर्वनर चुने गए।

इस चुनाव में उन्हें 54 फीसदी वोट पड़े। मालूम हो कि जिदंल लु‌सियाना के पहले अश्वेत और अमेरिकी इतिहास में प्रथम भारतीय अमेरिकी गवर्नर हैं।

परामर्शदाता के तौर पर अमेरिकन कंपनी में किया काम

indian-american governor Piyush Bobby Jindal profile

10 जून 1971 को अमेरिका में जन्मे बॉबी जिंदल का परिवार 1970 में भारत स्‍थित पैतृक गांव खानपुरा छोड़ अमेरिका चले गया। पीयूष जिंदल का जन्म बैटन रूज लु‌सियाना में एक प्रवासी पंजाबी भारतीय परिवार में हुआ।

जिंदल ने बॉबी नाम ब्रैडी बंच टेलीविजन श्रृंखला के एक चरित्र बॉबी ब्रैडी के नाम पर चार वर्ष की आयु में अपनाया था। कानूनी तौर पर उनका नाम पीयूष जिंदल है।

जिंदल ने प्रोविडेंस रोड आइलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति और जीव विज्ञान में विशेष योग्यता के साथ स्नातक की उपाधि हासिल की। इसके बाद न्यू कॉलेज ऑक्सफोर्ड से स्नातकोत्तर की डिग्री ली।

उच्च शिक्षा लेने के बाद उन्होंने कुछ समय अमेरिका की मैक्किंजे एंड कंपनी में परामर्शदाता के तौर पर भी काम किया। वर्ष 1996 में जिंदल ने सुप्रिया जॉली से शादी कर ली। उनके सेलिया एलिजाबेथ, रॉबर्ट शान और स्लेड रयान तीन बच्‍चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed