{"_id":"57dddce94f1c1bb220d478db","slug":"indian-american-ceo-charged-with-usd-30-million-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी अमेरिकी पर 30 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतवंशी अमेरिकी पर 30 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 18 Sep 2016 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक अमेरिकी सीईओ को 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में आरोपित किया गया है। 44 साल के नवीन शंकर सुब्रह्मण्यम जेवियर को प्रत्येक अपराध के लिए अधिकतम 25 साल की सजा हो सकती है। जेवियर पर धोखाधड़ी के कुल 15 आरोप हैं। वह एसेक्स होल्डिंग्स इंक के सीईओ थे।
विज्ञापन
अभियोग के अनुसार, सितंबर 2010 से मई 2014 के बीच जेवियर ने एसेक्स होल्डिंग्स का काम देखा और इस दौरान करीब 100 निवेशकों से 29 मिलियन डॉलर जुटाए। ये निवेश चीनी के परिवहन एवं शिपिंग के साथ-साथ चिली में लौह अयस्क की खानों के लिए कराया गया था।
विज्ञापन
संघीय अभियोजकों का आरोप है कि जेवियर ने एसेक्स होल्डिंग्स में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने की खातिर नकली वित्तीय विवरण और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और तय रिटर्न मिलने का झूठा वादा किया। न्याय विभाग का कहना है कि ‘निवेशकों से जुटाई गई रकम का ज्यादातर हिस्सा दूसरे कामों में खर्च किया गया।
विज्ञापन
इसमें जेवियर की शाहखर्ची और उसकी पत्नी के महंगे गहने, लग्जरी वाहन, शादी का खर्च और कॉस्मेटिक सर्जरी शामिल है।’ अभियोग में कहा गया है कि जेवियर ने पुराने निवेशकों को रकम लौटाने के लिए पोंजी स्कीमों की तर्ज पर नए निवेशकों से धन जुटाया। लेकिन बाद में उसकी स्कीम बैठ गई।