फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India-US relations is strong in Trump Government says white house official

ट्रंप सरकार में भारत-अमेरिका संबंधों को मिली मजबूती, चीन के साथ नहीं बढ़ीं नजदीकियां

Wed, 15 Nov 2017 02:03 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 15 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
India-US relations is strong in Trump Government says white house official
modi and trump

भारत अपने लोकतंत्र और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता के कारण अमेरिका का एक स्वाभाविक सहयोगी है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ट्रंप प्रशासन में दोनों ही देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत और बेहतर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: हाथ मिलाने की अनूठी परंपरा के दौरान कंफ्यूज हुए ट्रंप, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के प्रमुख उप प्रेस सचिव राज शाह ने सोमवार को भारतीय संवाददाताओं के एक समूह को बताया कि भारत लोकतंत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता दिखाता है। आतंकवाद के मसले पर भी वह अमेरिका का शुरू से सहयोगी रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि व्हाइट हाउस का यह बयान मनीला में आसियान सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद आया है। इसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया है।

पढ़ें: ट्रंप के एशिया दौरे के दौरान खाने की मेज पर दिखी राजनीति

शाह ने कहा कि अमेरिका और भारत को अपने अपने संबंधो पर कायम रहना चाहिए। भारत और अमेरिका के बीच काफी सारी चीजें एक जैसी हैं जबकि चीन व अमेरिका के बीच ऐसा नहीं है। ट्रंप अन्य देशों की तुलना में भारत को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। साथ ही मोदी को पसंद भी करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति मोदी से काफी प्रभावित भी हैं। एक साल के भीतर ही दोनों नेता कई बार मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed