फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   india to become largest beef exporter

भारत से बढ़ता 'बीफ' का निर्यात

Sat, 23 Feb 2013 12:08 PM IST
Updated Sat, 23 Feb 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
india to become largest beef exporter

अमेरिकी कृषि विभाग का कहना है कि बीफ के निर्यात में दुनिया में नंबर एक देश ब्राजील को भारत जल्द ही पीछे छोड़ सकता है।

विज्ञापन


हिंदू बहुल भारत से बीफ का बड़े पैमाने पर निर्यात चौंकाने वाली बात लगती है। मगर भारतीय बीफ दरअसल भैंस का मांस है जिसकी मांग दुनिया भर में बढ़ रही है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में बीफ शब्द का इस्तेमाल गाय नहीं भैंस के मांस के लिए किया जाता है। बीफ के निर्यात में ब्राजील के बाद भारत दूसरे नंबर पर है।

यही नहीं दुनिया के कुल बीफ निर्यात में एक-चौथाई हिस्सा भारत का है। ‘पिंक रेवल्यूशन’ या गुलाबी क्रांति कहे जाने वाले इस कारोबार से भारत ने पिछले साल 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की।
विज्ञापन


भारतीय बीफ के खरीददार
मोहाली के एक बूचड़खाने से टनों मांस निर्यात किया जाता है। वर्ष 2008 से 2011 के बीच भारत से होने वाले बीफ का निर्यात दोगुना बढ़ा है।

भारतीय बीफ या भैंस के मांस के सबसे बड़े खरीदार देश हैं वियतनाम, मलेशिया, सऊदी अरब, जॉर्डन और मिस्र। लेकिन भारतीय बीफ पश्चिमी देशों में शायद ही पहुंचता है। मिसाल के तौर पर ब्रिटेन में लोग इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि दुनिया का 25 प्रतिशत बीफ जो भारत से आता है, वो भैंस का मांस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कृषि विभाग ने अनुमान लगाया था कि वर्ष 2012 में भारत बीफ एक्सपोर्ट के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ देगा। फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है मगर गलाकाट प्रतिस्पर्धा अब भी बनी हुई है।

साओ पाओलो में स्थानीय पत्रकार शोभन सक्सेना के मुताबिक बीफ की खपत में भारत और ब्राजील में फर्क ये है कि ब्राजील में बीफ की घरेलू खपत ज्यादा है।

संवेदनशील मुद्दा
भारत में बीफ राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील मुद्दा है। कई हिंदू संगठनों को शक है कि बीफ के एक्सपोर्ट में गाय का मांस भी शामिल है।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव खेमचन्द्र शर्मा ने बीबीसी को कहा कि भारत में मांस के लिए गौ हत्या अब भी की जा रही है, हम बार-बार इसको रोकने के लिए केन्द्रीय कानून की मांग करते रहे हैं।

कुछ महीनों पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार की बीफ एक्सपोर्ट नीति के बारे में कहा था कि गुलाबी क्रांति के नाम पर यूपीए सरकार गोवध को बढ़ावा दे रही है।


लेकिन सरकार ने मोदी के बयान को भ्रामक और भड़काऊ बताते हुए पलटवार किया था। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि मांस निर्यात नीति को सियासी रंग देने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed