फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   india says Pakistan is insulting children killed in Peshawar attack

पेशावर हमले में मारे गए बच्चों का अपमान कर रहा है पाकिस्तान : भारत

Mon, 01 Oct 2018 04:19 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Mon, 01 Oct 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
india says Pakistan is insulting children killed in Peshawar attack
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में भारतीय राजदूत इनम गंभीर ने पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर 2014 में हुए आतंकी हमले में भारत का हाथ होने के आरोप को खारिज किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में जवाब के अधिकार (राइट टू रिप्लाई) का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भारत पर निराधार आरोप लगाकर हमले में मारे गए बच्चों का अपमान कर रहे हैं। कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा था कि हमले में शामिल आतंकियों को भारत का समर्थन था।
विज्ञापन

 
इनम ने कहा, भारत प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार को याद दिलाना चाहता है कि 2014 में पेशावर के स्कूल पर हमले से हमारे देश में हर कोई दुखी था। भारत ने हमले की निंदा की थी। संसद के दोनों सदनों ने दुख जताते हुए मौन रखा था। भारत के सभी स्कूलों में बच्चों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया था। 
विज्ञापन


भारतीय राजदूत ने कहा कि कुरैशी का आरोप आतंक के दानव से मुंह मोड़ने की कोशिश है। पाकिस्तान आतंकवाद के जरिये पड़ोसी देशों में अस्थिरता फैलाने और उनके इलाकों पर कब्जा करने की कोशिशें करता रहता है। कुरैशी के अपने संबोधन में ‘नए पाकिस्तान’ पर जोर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चुटकी लेते हुए गंभीर ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाक के नए विदेश मंत्री के नए पाकिस्तान पर विचारों को सुनने आया था, लेकिन यह देश नहीं बदला। कुरैशी के कश्मीर मुद्दा उठाने पर इनम ने कहा, भारत पाकिस्तान की नई सरकार को स्पष्ट तौर पर बता चुका है कि पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। 

22 प्रतिबंधित आतंकी संगठनों को पाकिस्तान का संरक्षण

गंभीर ने आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की मुहिम के दावे की धज्जियां उड़ाते हुए कहा, क्या पाक इनकार कर सकता है कि उसने संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित 132 आतंकियों को पनाह दे रखी है। पाक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से प्रतिबंधित 22 आतंकी संगठनों को संरक्षण दे रहा है। क्या वह इनकार कर सकता है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से एक करोड़ डॉलर का इनामी आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में आजादी घूम रहा है।

पहले अपने घर में मानवाधिकार की चिंता करे पाकिस्तान

मानवाधिकार हनन पर जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि प्रिंसटन में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर आतिफ मियां को पाकिस्तान की आर्थिक सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया। बाद में उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय ‘अहमदिया’ से होने के कारण हटा दिया गया। पाकिस्तान को पहले अपने घर में मानवाधिकार की चिंता करनी चाहिए। कुरैशी ने कश्मीर में मानवाधिकार पर जारी संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त की जिस रिपोर्ट की तारीफ की है, उसका यूएन के किसी सदस्य देश ने समर्थन नहीं किया है।  


कुरैशी ने कहा था...

पाकिस्तान पेशावर के स्कूल पर हुए हमले को कभी नहीं भूलेगा, जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। इस हमले समेत पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल आतंकियों को भारत का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed