{"_id":"5aeaa3864f1c1ba1098b7d48","slug":"india-says-hidden-veto-power-is-disturbing-united-nation-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुप्त वीटो' के इस्तेमाल से मसूद अजहर को बचा रहा चीन, भारत ने जताई आपत्ति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'गुप्त वीटो' के इस्तेमाल से मसूद अजहर को बचा रहा चीन, भारत ने जताई आपत्ति
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल कराने की राह में लगातार रोड़ा अटकाने के लिए चीन पर निशाना साधते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सहायक अंगों में ‘गुप्त वीटो’ के इस्तेमाल की आलोचना की है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि वह अध्यक्षों के इस सुझाव का स्वागत करते हैं कि इस बात की पहचान की जाए कि कैसे वीटो परिषद के काम और उसकी प्रभावशीलता पर असर डालता है। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता में न्यायसंगत प्रतिनिधित्व के सवाल पर एक अनौपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘गुप्त वीटो’ का इस्तेमाल ऐसी जगह करने से जहां पर ऐसा करने के लिए उसे नहीं बनाया गया था, परिषद के काम और उसकी प्रभाव क्षमता पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान अकबरुद्दीन ने किसी भी देश का नाम तो नहीं लिया लेकिन साफ तौर पर उनका उनका इशारा चीन की ओर था क्योंकि यह सर्व विदित है कि जब भी पाकिस्तानी आतंकियों या आतंकी समूहों की बात आती है तो चीन अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल करता है।