फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India's claim of surgical strike is false says Pakistan in UN

उकसाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का झूठा दावा कर रहा भारत: पाक

Wed, 04 Oct 2017 05:12 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 04 Oct 2017 05:12 AM IST
विज्ञापन
India's claim of surgical strike is false says Pakistan in UN
Maleeha Lodhi
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत उसे संघर्ष के लिए उकसाने की खातिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने का ‘झूठा दावा’ कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक चर्चा के दौरान पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा, ‘भारत की ओर से किसी भी प्रकार की आक्रामकता का समुचित और प्रभावी जवाब दिया जाएगा।’

संरा के काम पर महासचिव की एक रिपोर्ट पर बहस के दौरान लोधी ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक का दावा और भारत की ओर से एलओसी के पार इस तरह के कार्रवाई फिर करने की धमकी दिया जाना संयुक्त राष्ट्र चार्टर की निषेधाज्ञा का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन


एक बार फिर कश्मीर का मसला संरा के मंच पर उठाते हुए लोधी ने भारत पर कश्मीर घाटी में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि कश्मीर की आवाम के खिलाफ अपराधों को दबाने और दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर रोजाना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधी ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रतिनिधियों को भारत को कश्मीर में आतंकवाद से लड़ाई के तुच्छ कवर के तहत मानवता के खिलाफ अपराध करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर में मौजूद आतंकवाद भारत द्वारा फैलाई गई दहशत है। वास्तव में राज्य प्रायोजित आतंकवाद को गैर-अलगाववादी आंदोलन द्वारा आतंक का सबसे बड़ा रूप माना जाता है। 

 

भारत ने दिया करारा जवाब

India's claim of surgical strike is false says Pakistan in UN
एनम गंभीर - फोटो : FILE PHOTO
भारत ने पाक के इस आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘जंगल से आने वाली अकेली आवाज’ बताया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी दूतावास में प्रथम सचिव एनम गंभीर ने प्रति उत्तर के अधिकार के तहत कहा, ‘हमें जंगल से आने वाली एक अकेली आवाज सुनाई दे रही है, जो अतीत की घिसी पिटी कहानी सुना रही है।’ 

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान एक ऐसे मुद्दे पर अटका हुआ है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र में दशकों से विचार नहीं किया गया है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसे पाक का प्रतिनिधिमंडल प्रक्रियात्मक मोर्चा बंदी से जीवित रखे हुए है, जबकि दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed