फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India response fee will affect the US export of dollar 900 million

भारत के जवाबी शुल्क से अमेरिका को होगा 90 करोड़ डॉलर का नुकसान

Thu, 03 Jan 2019 05:40 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 03 Jan 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
India response fee will affect the US export of dollar 900 million

भारत के जवाबी शुल्क का अमेरिकी निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा और उसका करीब 90 करोड़ डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा। भारत ने सेब, बादाम और मसूर समेत अन्य अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। अमेरिका की एक संसदीय रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।

विज्ञापन


अमेरिका के इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क लगाने के बाद भारत ने पिछले साल अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इनमें सेब, बादाम, अखरोट और चना शामिल है। हालांकि, शुल्क लागू होने की तिथि को लगातार बढ़ाता आ रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी संसद की स्वतंत्र शोध शाखा संसदीय शोध सेवा (सीआरएस) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन, यूरोपीय संघ, तुर्की, कनाडा और मैक्सिको के जवाबी शुल्क के दायरे में 800 से अधिक अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पाद आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरएस ने ट्रंप सरकार के शुल्क लगाने की प्रतिक्रिया पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर शुल्क लगाने की धमकी दी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत के मद्देनजर वह शुल्क लगाने की तिथि को कई बार आगे बढ़ा चुका है और अब 31 जनवरी 2019 की तारीख तय की है। 


सीआरएस ने कहा कि अमेरिका ने भारत को 2017 में कुल 1.8 अरब डॉलर के कृषि उत्पादों का निर्यात किया था। भारत ने जिन उत्पादों पर शुल्क लगाना निर्धारित किया है, उसका मूल्य 85.7 करोड़ डॉलर है। अमेरिका के किसानों खासकर बादाम उगाने वाले भारत के जवाबी शुल्क की धमकी को महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed