फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India protests against US after their state department refer PoK as Azad Kashmir in terror report

US की रिपोर्ट में PoK को दिखाया गया 'आजाद कश्मीर', भारत ने जताया विरोध

Sat, 22 Jul 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 22 Jul 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
India protests against US after their state department refer PoK as Azad Kashmir in terror report

अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से आतंकवाद को लेकर आई रिपोर्ट पर भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मोदी सरकार ने अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को आजाद जम्मू और कश्मीर लिखे जाने पर विरोध दर्ज किया है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के अधिकारियों से इस बारे में बात की है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिजम 2016 को बुधवार को जारी किया। 

विज्ञापन


हालांकि इस रिपोर्ट में भी ये भी बताया गया है कि भारत को किस कदर आतंकी संगठन अपनी नापाक हरकतों का निशाना बना रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया जब रिपोर्ट में पीओके को आजाद जम्मू और कश्मीर के नाम से देखा गया तो इसका पुरजोर विरोध किया गया। हमनें अमेरिका से इस गंभीर मुद्दे पर बात की है।
विज्ञापन


हालांकि, रिपोर्ट में भारत के हिस्से को जम्मू और कश्मीर दिखाया है, जबकि इससे पहले की कई रिपोर्ट में उसे भारत अधिकृत कश्मीर दर्शाया गया था। बता दें कि रिपोर्ट में मुख्यत विदेशी आतंकवादी संगठनों का जिक्र किया गया है। इसमें मुंबई हमलों के मास्टमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की खौफनाक कोशिशों को उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लश्कर-ए-तैयबा भारत ही नहीं आजाद जम्मू और कश्मीर और पाकिस्तान का पंजाब भी इसके आतंक से अछूते नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर का हेडक्वॉटर पीओके के मुजफ्फराबाद में है, जहां बैठ कर आतंकी भारत के खिलाफ आतंकी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed