फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India, Pakistan talks fail to end deadlock on Indus water dispute

सिंधु जल समझौते पर बेनतीजा रही भारत-पाक की बातचीत: वर्ल्ड बैंक

Sat, 16 Sep 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Sep 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
India, Pakistan talks fail to end deadlock on Indus water dispute
 वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत और पाक के बीच सिंधु जल समझौते पर ताजा दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। हालांकि उसने इस बात पर जोर दिया है कि इस समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए वह पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेगा।
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक के तत्वाधान में 14 और 15 सितंबर को इसके मुख्यालय में पाकिस्तान के रातले और भारत के किशनगंगा की पनबिजली परियोजनाओं पर दूसरे दौर की बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन


लेकिन पाकिस्तान ने बैठक में कई मुद्दों को लेकर आपत्ति जताई। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि बैठक के बाद भले ही कोई नतीजा नहीं निकला लेकिन वह संधि के प्रावधानों के तहत दोनों के देश के बीच इस मुद्दे का कोई सर्वमान्य हल निकालने के लिए काम करता  रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड  बैंक के अलावा भारत और पाकिस्तान दोनों ने बातचीत की प्रशंसा की है संधि के प्रावधानों के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। 

वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि पाकिस्तान की रातले और भारत की किशनगंगा पनबिजली परियोजनाओं के तकनीकी मुद्दों पर दोनों देशों के सचिव स्तर की बातचीत का निष्कर्ष भी सिंधु नदी जल समझौते के प्रावधानों के तहत ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed