{"_id":"5b5f8eeb4f1c1b4c748b80c0","slug":"india-is-the-key-partner-of-the-us-in-the-indian-ocean-region-says-trump-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का अहम साझेदार: ट्रंप प्रशासन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का अहम साझेदार: ट्रंप प्रशासन
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Tue, 31 Jul 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना अहम साझेदार करार दिया है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में अमेरिका के प्रयासों में भारत अहम साझेदार है।
विज्ञापन
अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ब्रायन हुक ने यह बयान जारी किया है। हुक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ पॉलिसी एडवायजर हैं। ट्रंप प्रशासन की ओर से यह अहम टिप्पणी अमेरिका द्वारा क्षेत्र में विकास व आर्थिक सहायता के लिए अमेरिकी पहलों की घोषणा से पहले की गई है।
विज्ञापन
हुक ने कहा कि भारत और अमेरिका न केवल द्विपक्षीय रूप से काम कर रहे हैं, बल्कि वे इस मसले पर जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे समान सोच रखने वाले साझेदारों के साथ सहयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, भारत यह सुनिश्चित करने में हमारा अहम साझेदार है कि पूरा हिंद प्रशांत क्षेत्र शांति, स्थिरता एवं समृद्धि का क्षेत्र बन सके। पिछले साल और इस साल के शुरुआती छह महीनों में मौजूदा प्रशासन ने भारत के साथ आर्थिक, सुरक्षा एवं कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए हैं।