फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India has opposed a un resolution on moratorium on death penalty

भारत ने मौत की सजा पर रोक लगाने वाले यूएन प्रस्ताव का किया विरोध

Sat, 19 Nov 2016 07:31 PM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Sat, 19 Nov 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
India has opposed a un resolution on moratorium on death penalty
- फोटो : demo pic

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग वाले प्रस्ताव का विरोध किया है। भारत का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र का यह प्रस्ताव भारतीय संवैधानिक कानून और प्रत्येक देश के अपनी कानून प्रणाली को निर्धारित करने के संप्रभु अधिकार के खिलाफ है। हालांकि घरेलू कानूनी प्रणालियों को विकसित करने के संप्रभु अधिकार की दोबारा से पुष्टि करने के संशोधन का समर्थन किया। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि मयंक जोशी ने कहा कि प्रत्येक देश को अपनी कानूनी प्रणाली निर्धारित करने का संप्रभु अधिकार है। उन्होंने कहा कि मौत की सजा पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव भारतीय संवैधानिक कानून के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने इसमें संशोधन के पक्ष में मतदान किया है। वहीं, यूएन में इस प्रस्ताव को 115 वोटों के साथ स्वीकार कर लिया गया।  इसके विपक्ष में 38 वोट पड़े, जबकि 31 सदस्य देशों ने मतदान से दूरी बना ली। 
विज्ञापन


इस संशोधन को 76 मतों के साथ पास कर दिया गया। इसके विपक्ष में 72 वोट पड़े, जबकि 26 सदस्य देश मतदान से दूर रहे। इस मुद्दे पर भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए जोशी ने कहा कि भारत में बेहद जघन्य अपराध करने पर रेयरेस्ट ऑफ रेयर (अति दुर्लभ) मामलों में ही मौत की सजा दी जाती है। साथ ही सजा देने के पहले न्यायालय में निष्पक्ष सुनवाई की जाती है और आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रपति और राज्यपालों को दोषियों को माफ करने या उसकी सजा कम करने या बदलने का अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed