{"_id":"5baf765d867a557ed0492656","slug":"india-does-not-want-to-talk-to-us-because-of-elections-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मजबूरियों के चलते हमसे बात नहीं करना चाहता भारत : पाकिस्तान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चुनावी मजबूरियों के चलते हमसे बात नहीं करना चाहता भारत : पाकिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों में आई खटास और लंबे समय रुकी बातचीत के लिए पाकिस्तान ने भारत पर ठीकरा फोड़ा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि पाकिस्तान की सत्ता में आई नई सरकार से बातचीत की अनिच्छा के पीछे भारत की घरेलू राजनीति और उसकी चुनावी मजबूरियां हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के 73वें सत्र से इतर भारत ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष कुरैशी के बीच प्रस्तावित मुलाकात को ऐन मौके पर रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इसके पीछे भारत ने कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या, बीएसएफ जवान के साथ की गई पाकिस्तानी सेना की बर्बरता और मारे गए कश्मीरी आतंकी बुरहान वानी पर इस्लामाबाद में डाक टिकट जारी किए जाने को वजह बताया था। जबकि, कुरैशी का कहना है कि भारत पाकिस्तान की नई सरकार से इसलिए बातचीत की अनिच्छुक है क्योंकि उसके ऊपर घरेलू राजनीति का दबाव होने के साथ ही साथ उसकी चुनावी मजबूरियां भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार सोचती है कि अगर वह पाकिस्तान से बातचीत को तैयार होती है तो इसका असर चुनाव परिणामों पर पड़ेगा। दूसरी ओर, भारत स्पष्ट रूप से कह चुका है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर नियंत्रण नहीं करता है तब तक बातचीत संभव नहीं है।
विज्ञापन