{"_id":"59b3869b4f1c1be57f8b5420","slug":"india-at-united-nation-says-pakistan-is-using-terrorism-as-state-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक को घेरा, कहा- आतंकवाद पाकिस्तान की सरकारी नीति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक को घेरा, कहा- आतंकवाद पाकिस्तान की सरकारी नीति
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान का ध्वज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत लगातार कुटनीतिक तरीके से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को घेर रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर भारत ने पाकिस्ता को संयुक्त राष्ट्र में बेनकाब किया। संयुक्त राष्ट्र की "कल्चर ऑफ पीस" जनरल डिबेट में भारत ने पाकिस्तान पर आतंकियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। भारत ने आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से बोलते हुए एस श्रीनिवास ने कहा कि मैं अपने पड़ोसी को याद दिला दूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान को यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें: नॉर्थ कोरिया को घेरने की तैयारी में US-जर्मनी, पर्यटन पर लगा सकता है लगाम
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कल्चर ऑफ पीस केवल बड़े स्तर पर शांति को दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि यह इंटर-स्टेट समझौतों के लिए महत्व रखती है। यह सभी को पता है कि हमारा पड़ोसी पाकिस्तान किस तरह से आतंकियों का सुरक्षित स्वर्ग बना हुआ है।
श्रीनिवास ने कहा कि लोकतंत्र के तौर पर भारत हमेशा लोगों की पसंद का पालन किया है, लेकिन इन वजह से वह आतंकियों और कट्टरपंथियों के लिए कमजोर नहीं बन सकता। भारत ने हमेशा अहिंसा की बात कही है। इस मौके पर श्रीनिवास ने भारत को दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति बताया। उन्होंने कहा कि "भारत इस विरासत पर जागरूक है और शांति की संस्कृति के लिए प्रतिबद्ध है।"