फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India announces responsibility of 116 projects in Afghanistan

भारत ने अफगानिस्तान में 116 सामुदायिक विकास परियोजनाओं की ली जिम्मेदारी

Fri, 22 Sep 2017 04:36 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Fri, 22 Sep 2017 04:36 AM IST
विज्ञापन
India announces responsibility of 116 projects in Afghanistan

भारत ने अफगानिस्तान के 31 प्रांतों में 116 उच्च-प्रभावी सामुदायिक विकास परियोजनाओं की जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर दी है। कुछ हफ्तों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में भारत से अधिक मदद करने की मांग की थी।

विज्ञापन


यूएन महासभा सत्र से इतर एक बैठक के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से इस संबंध में निर्णय लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान, अफगानिस्तान के 31 प्रांतों में 116 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए सहमत हुए हैं।
विज्ञापन


पाक ने कहा अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका नहीं 
पाकिस्तान की नजर में अफगानिस्तान में भारत की कोई राजनीतिक या सैन्य भूमिका नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका को अहम बताने के बाद पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकान अब्बासी के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने पिछले महीने अमेरिका की दक्षिण एशियाई नीति का ऐलान करते हुए आतंकवाद को पनाह देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी और अफगानिस्तान में शांति के लिए भारत से मदद मांगी थी।
संयुक्त राष्ट्र के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे अब्बासी से जब अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘जीरो’ ।

उन्होंने कहा कि भारत की कोई भूमिका नहीं है। भारत वहां हालात को और जटिल ही करेगा और उसके शामिल से वहां का कोई मसला हल नहीं होने वाला है। अगर अमेरिका अफगानिस्तान में भारत की आर्थिक मदद का तलबगार है तो रहे लेकिन हम अफगानिस्तान में उसकी कोई  राजनीतिक या सैन्य भूमिका नहीं देखते हैं। 

'अमेरिका के साथ रिश्ते बरकरार रहेंगे'

India announces responsibility of 116 projects in Afghanistan

अब्बासी से पूछा गया कि क्या वह वह भारत की भूमिका अफगानिस्तान में निवेशक के तौर पर देखते हैं इस पर उन्होंने कहा कि यह उन पर (अमेरिका) है कि वह क्या सोचते हैं। अगर अमेरिका चाहता है कि भारत अफगानिस्तान में निवेश करे तो इसमें हमें क्या एतराज है। भारत पहले भी अफगानिस्तान में निवेश करता रहा है। हर देश को दूसरे देश से कारोबार करने का अधिकार है।

अब्बासी ने कहा हक्कानी नेटवर्क को कोई समर्थन नहीं 
अब्बासी ने हक्कानी नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आईएसआई के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए कहा कि हम अपने देश से किसी संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देते। अफगानिस्तान में शांति पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अमेरिका के साथ रिश्ते बरकरार रहेंगे 
अब्बासी ने कहा कि अमेरिका के साथ 70 साल के रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे। कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हमारे रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। हम अमेरिका के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करते रहेंगे। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान की नीति की आलोचना करने के बाद अमेरिका से उसके रिश्तों में तनाव आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed