फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India and US partnership creates huge opportunities says Nisha Desai Biswal

'भारत पर अमेरिकी विदेशमंत्री का बयान बेहद निर्भीक और मजबूत'

Thu, 19 Oct 2017 02:18 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Thu, 19 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
India and US partnership creates huge opportunities says Nisha Desai Biswal

भारत नीति पर अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का पहला बड़ा भाषण ‘बहुत निर्भीक और मजबूत’ था और इसने द्विपक्षीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया है। यह कहना है दक्षिण एशिया मामलों की प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी विशेषज्ञ निशा देसाई बिसवाल का।

विज्ञापन


टिलरसन ने बुधवार को कहा था कि अनिश्चितता और चिंता के इस समय में अमेरिका, वैश्विक मंच पर भारत का ‘भरोसेमंद साथी’ है। इस बयान के साथ ही उन्होंने चीन की ‘उकसावे वाली कार्रवाइयों’ के मामले में भारत का पक्ष लेने का मजबूत संकेत दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- US विदेश मंत्री बोले- भारत महत्वपूर्ण साझेदार, पाक-चीन को सुनाई खरी-खरी    
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में दक्षिण और मध्य एशिया की सहायक विदेश मंत्री (पूर्व) बिसवाल का कहना है कि यह कोई संयोग नहीं है कि टिलरसन द्वारा विदेश नीति पर दिया गया पहला बड़ा भाषण अमेरिका और भारत के संबंधों के बारे में था।

बिसवाल ने कहा, ‘मेरा मानना है, यह बहुत ही निर्भीक और मजबूत दृष्टिकोण है, जो इन संबंधों में अर्थव्यवस्था और व्यापार के महत्व को भी समझता है और यह भी कि अमेरिका और भारत के पास साझेदारी का मौका है कि वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आसपास हो रही हिंसक आर्थिक घटनाओं से निपटने के लिए विकल्प मुहैया कराएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed