फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   india advice to Islamic Organisation, not to comment on Indian internal affairs

इस्लामिक सहयोग संगठन को भारत की दो टूक- हमारे आंतरिक मामलों में न दें दखल

Sat, 16 Sep 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
india advice to Islamic Organisation, not to comment on Indian internal affairs

भारत ने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन को भारत के आंतरिक मामलों के दूर रहने की सलाह दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में मुताबिक शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दृढ़ता और स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा।  

विज्ञापन


भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए ये बात कही। चूकि पाकिस्तान ओआईसी का सदस्य है और वह समय-समय पर इस्लामिक संगठन की मदद से कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाता रहता है। 
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान के इस कदम की निंदा की है और ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहने की सलाह दी है। यूएन में भारत के सेक्रेटरी सुमित सेठ ने कहा कि ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन को भारत के मामले में बोलने का अधिकार नहीं है। हम ओआईसी को कड़े शब्दों में सलाह देते हैं कि वह भविष्य में ऐसी कोई हरकत दोबारा न करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: PoK के 73 फीसदी लोग चाहते हैं आजादी, कहा- मंजूर नहीं पाकिस्तानी हुकूमत


सेठी ने यह बात राइट ऑफ रिप्लाई के तहत कही। इससे पहले पाकिस्तान ने ओआईसी का हवाला देते हुए कश्मीर में हिंसा और मानवाधिकार की बात उठाई थी। सेठी ने कहा कि ओआईसी ने जो बयान दिया है, उसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई तथ्य गलत हैं और भ्रमित करने वाले हैं। भारत इस तरह के किसी भी बयान को खारिज करता है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। 

बता दें कि इस्लामी सहयोग संगठन 57 देशों का एक संगठन है। जो इस्लामिक देशों के मध्य सभी विषयों में सहयोग को प्रोत्साहित करता है। इसका मुख्यालय जेद्दा, सऊदी अरब में स्थित है। इसकी आधिकारिक भाषा फ्रेंच, अंग्रेजी और अरबी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed