{"_id":"5a5440c14f1c1bee6a8b8680","slug":"in-us-sikh-committee-issues-orders-that-indian-officials-will-not-entry-in-96-gurdwaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख कमेटी का फरमान- US के 96 गुरुद्वारों में एंट्री नहीं कर सकेंगे भारतीय अधिकारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सिख कमेटी का फरमान- US के 96 गुरुद्वारों में एंट्री नहीं कर सकेंगे भारतीय अधिकारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सिख कमेटी ने भारतीय अधिकारियों के खिलाफ फरमान निकाला है। सिख कॉओर्डिनेशन कमेटी ईस्ट कोस्ट (एससीसीईसी) और अमेरिकन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने 96 गुरुद्वारों में भारतीय अधिकारियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। ये फैसला 1984 सिख दंगों में न्याय की मांग को लेकर लिया गया है। ये बैन नगर कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में भी अधिकारियों पर लागू रहेगा।
विज्ञापन
यूएस के सिख ग्रुप सिख फोर जस्टिस का कहना है कि जो भी अधिकारी बैन का विरोध करने की कोशिश करेंगे हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं। ये फरमान गुरुवार को न्यूयॉर्क के रिचमोंड हिल पर स्थित गुरुद्वारे में एससीसीईसी के कोओर्डिनेटर हिम्मत सिंह ने सुनाया।
विज्ञापन
ये फैसला ठीक उस वक्त सामने आया है जब कुछ दिनों पहले कनाडा के 14 गुरुद्वारा ने भारतीय अधिकारियों पर बैन लागू किया था। इतना ही नहीं यूके के भी कई गुरुद्वारों में ये बैन लगा दिया गया है। हालांकि, बाद में यह साफ कर दिया गया है कि अगर राजदूत व्यक्तिगत तौर पर गुरुद्वारे में आते हैं तो उन पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन