फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in us 50 year old Sikh man was beaten up multiple times by two white men

अमेरिका में दो गोरों ने सिख व्यक्ति से की मारपीट , कहा ‘अपने देश वापस जाओ’

Mon, 06 Aug 2018 11:39 AM IST
भाषा, वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
भाषा, वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
in us 50 year old Sikh man was beaten up multiple times by two white men
फाइल फोटो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो श्वेत लोगों ने सिख को बार-बार मारा पीटा है। गोरो नें नस्लीय टिप्पणी करते हुए 50 वर्षीय सिख व्यक्ति के साथ कई बार मार -पीट की और कहा, तुम अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा यहां स्वागत नहीं है। अपने देश वापस जाओ। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस मार-पीट की जांच कर रही है। समाचार पत्र द सैक्रोमेंटो बी ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में केयेस और फुटे रोड चौराहे पर हुई।
विज्ञापन



स्टानिसलॉस काउंटी के शेरिफ एडम क्रिस्टियनसन ने कहा कि इस हमले की घृणा अपराध के तौर पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘सिख समुदाय के एक सदस्य के खिलाफ यह घृणित अपराध है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरिफ सर्जेंट टॉम लेत्रास ने बताया कि 50 वर्षीय पीड़ित स्थानीय प्रत्याशी के प्रचार के लिए कुछ लगा रहा था तभी दो श्वेत व्यक्तियों ने उसकी पिटाई की। पिछले कुछ वर्षों में कैलिफोर्निया में सिख समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध बढ़ गए हैं। इस राज्य में सिखों की सबसे बड़ी आबादी रहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed