{"_id":"59f7f6994f1c1b78548ba0c1","slug":"in-conspiracy-against-us-trump-aides-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"US के खिलाफ साजिश रचने में फंसे ट्रंप के सहयोगी, लगे 12 आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US के खिलाफ साजिश रचने में फंसे ट्रंप के सहयोगी, लगे 12 आरोप
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के सहयोगियों पर यूएस के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगे हैं। ट्रंप के पूर्व कैंपेन मैनेजर पॉल मनाफोर्ट और उनके एसोसिएट रिक गेट्स ने सोमवार को खुद को FBI के हवाले कर दिया। उन पर ट्रंप कैंपेन के दौरान रूस के साथ संबंध, यूएस के खिलाफ षड़यंत्र रचने, पैसों की धोखाधड़ी करने और झूठे बयान देने के आरोप हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप के आदेश के बाद US जाना हुआ मुश्किल, करना होगा कड़ी जांच का सामना
विज्ञापन
ट्रंप के इन सहयोगियों को 12 मामलों में आरोपी बनाया गया है। यह मामला सामने आने के बाद ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि ट्रंप ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि कैंपेन मैनेजर पॉल मनाफोर्ट एक साल पहले उनके कैंपेन का हिस्सा थे। ट्रंप ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि किसी भी तरह की मिलीभगत नहीं है।
विज्ञापन
Sorry, but this is years ago, before Paul Manafort was part of the Trump campaign. But why aren't Crooked Hillary & the Dems the focus?????
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 30, 2017
व्हाइट हाउस के एक सहयोगी ने कहा कि जिन लोगों पर आरोप हैं, वो अच्छे आदमी नहीं हैं। आपको बता दें कि हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेटिक पार्टी का आरोप है कि रूस के दखल की वजह से अमेरिकी चुनावों में ट्रंप की जीत हुई थी।....Also, there is NO COLLUSION!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 30, 2017