फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Imam not present to bring Muslim prisoner to Chamber court stays Hanging in United states

मुस्लिम कैदी को चैंबर तक लाने के लिए इमाम नहीं मिला तो फांसी पर लगी रोक 

Fri, 08 Feb 2019 11:29 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Imam not present to bring Muslim prisoner to Chamber court stays Hanging in United states
फांसी
अमेरिका के अलबामा में मौत की सजा पाने वाले मुस्लिम कैदी की सजा पर अंतिम समय में रोक लगा दी गई। इसका कारण यह था कि कैदी को जेल से चैंबर तक ले जाने के लिए प्रशासन इमाम की व्यवस्था नहीं कर पाया था। इसे लेकर अटलांटा की अदालत ने 42 वर्षीय डोमिनिक रे की मौत की सजा पर बुधवार को रोक लगा दी। 
विज्ञापन


डोमिनिक रे को वर्ष 1995 में 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के लिए गुरुवार को सजा दी जानी थी। 

रे ने जेल में रहने के दौरान धर्म परिवर्तन किया था। कोर्ट की तरफ से कहा गया, 'प्रशासन ने उसे मौत के चैंबर तक ले जाने के लिए इमाम की व्यवस्था कराने से इनकार कर दिया, जो उसके अधिकारों का हनन है। 
विज्ञापन


संवैधानिक समस्या यह है कि राज्य ने नियमित रूप से ईसाई कैदियों की जरूरतों का प्रबंध करने के लिए सजा देने वाले कमरे में एक ईसाई पादरी की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी संविधान का प्रथम संशोधन अधिकारियों को एक धर्म के ऊपर दूसरे धर्म को वरीयता देने से रोकता है और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। 

सजा की तारीख करीब आने पर जेल में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने रे ने चैंबर तक ले जाने के लिए इमाम की व्यवस्था करने के अपने अधिकार की मांग की। इस मांग को पूरा नहीं किए जाने पर रे के वकील ने अदालत में याचिका दायर की और सजा पर रोक हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed