फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   i dont trust of any one in White House: donald Trump

ट्रंप ने साझा किया 20 महीने का अनुभव, कहा- व्हाइट हाउस में किसी का भरोसा नहीं करता

Tue, 16 Oct 2018 04:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
i dont trust of any one in White House: donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह व्हाइट हाउस में किसी का भी भरोसा नहीं करते हैं। रविवार रात व्हाइट हाउस में बिताए गए 20 महीने के अनुभव पर सीबीसी न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं हमेशा सतर्क रहता हूं, लेकिन यह नहीं कह रहा हूं कि मैं व्हाइट हाउस में किसी पर भरोसा करता हूं। मैं किसी पर भरोसा नहीं करता। मैं बच्चा नहीं हूं। वाशिंगटन डीसी एक शातिर जगह है। आप पर आरोप लगते हैं, बुरी बातें कही जाती हैं, पीठ पीछे बहुत कुछ बोला जाता हैं। इसके बावजूद मैं यहां सहज महसूस करता हूं।’ 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि इस दौरान मैंने यह जाना कि मीडिया बहुत बेईमान है। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत कपटी दुनिया है। झूठ, चालाकी और धोखेबाजी से भरी। आप किसी के साथ को डील करो और यहां कुछ और ही बताया जाता है। राष्ट्रपति के तौर पर सबसे बड़े आश्चर्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता था कि मैनहेटन के रीयल एस्टेट कारोबारी सबसे मजबूत व्यक्ति होते हैं, लेकिन अब कहता हूं कि वे बच्चे हैं। सबसे मजबूत और हिम्मती राजनीतिक व्यक्ति होते हैं।
विज्ञापन


इस बीच, ट्रंप ने कहा कि कोई भी वह नहीं कर सकता, जो वह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप टैक्स की बात करते हैं, नियमों की, दूसरे देशों के साथ समझौतों की। कोई वो नहीं कर सका, जो मैंने किया है। वास्तविकता में ज्यादातर लोगों ने कोशिश ही नहीं की, क्योंकि उन्हें पता था कि वे ऐसा करने में सक्षम ही नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन में अव्यवस्था की खबरों को बताया झूठा 
 
अपने प्रशासन में मची उथल-पुथल की खबरों को ट्रंप ने झूठा करार दिया। उन्होंने कहा, ‘यह गलत हैं। झूठी और फर्जी खबर है। मैं चीजों को बदलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरे पास लोग स्टैंडबाय पर हैं और यह अभूतपूर्व है। ये लोग प्रशासन में आएंगे, यह शानदार होगा’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed