{"_id":"57f68c214f1c1bc41826f513","slug":"i-don-t-love-or-hate-vladimir-putin-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करने से पीछे हटे डोनाल्ड ट्रंप ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करने से पीछे हटे डोनाल्ड ट्रंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करने से पीछे हट गए। ट्रंप ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ा लिया कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने रिश्ते को लेकर निश्चित नहीं हैं। इससे पहले ट्रंप ने पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बेहतर नेता बताया था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के लिए बहस में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस ने पुतिन को छोटा नेता बताकर अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाई थी। इसके एक दिन बाद माइक पेंस से सीख लेते हुए ट्रंप ने भी पुतिन की तारीफ करने से कन्नी काटी है। नेवाडा में चुनावी रैली के दरम्यान ट्रंप ने कहा, ‘मैं पुतिन से प्रेम नहीं करता हूं। मैं उनसे नफरत भी नहीं करता हूं। हम देखेंगे कि वह कैसे काम करते हैं।’ डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन भी पुतिन की प्रशंसा करने पर ट्रंप पर निशाना साध चुकी हैं।