फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hurricane Harvey strange storm set to hit Texas is picking up speed

अमेरिका की तरफ बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘हार्वे’, 12 वर्षों में पहली बार तबाही की आशंका

Sat, 26 Aug 2017 05:05 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Sat, 26 Aug 2017 05:05 AM IST
विज्ञापन
Hurricane Harvey strange storm set to hit Texas is picking up speed
hurricane

मैक्सिको की खाड़ी से उठा तूफान ‘हार्वे’ अमेरिका के टेक्सास प्रांत की तरफ बढ़ गया है। यहां तेज हवाओं और बारिश के साथ इस चक्रवाती तूफान का प्रारंभिक असर दिखने लगा है। केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि यहां विनाशकारी बाढ़ का खतरा भी है जिसकी वजह से जानमाल को भारी नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन


Read Also: 'पैट्रीशिया' से डरे अमेरिकी, घरों से भाग सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचे
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान ‘हार्वे’ का केंद्र टेक्सास के पोर्ट ओ कोन्नर से 480 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है जिसकी अधिकतम रफ्तार 111 मील प्रति घंटे तक हो सकती है। टेक्सास स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने एक एडवाइजरी भी जारी की हैै कि यह तूफान तटवर्ती और रिहाइशी इलाकों में शनिवार सुबह तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक कॉर्पस क्रिस्टी के पास दूसरी श्रेणी का यह तूफान 220 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ तीसरी या इससे भी उच्च श्रेणी में पहुंच सकता है। तूफान के चलते कुछेक इलाकों में 35 इंच से अधिक बारिश की आशंका भी जताई गई है। 


बताया गया कि पिछले 12 साल में देश के भीतर इतना शक्तिशाली तूफान नहीं आया है। टेक्सास तूफान केंद्र द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक यहां समुद्र में 12 फुट ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं।

Read Also: विनाशकारी तूफान मैथ्यू से मरने वालों की संख्या 877 पहुंची, कई लोग अब भी लापता

जबकि लुईसियाना प्रांत में भी करीब 10 से 15 इंच की बारिश हो सकती है। उत्तरी मैक्सिको और लुईसियाना में बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है। इस बीच, तटवर्ती एनर्जी कंपनियों ने रिफायनरी बंद कर दी हैं और कर्मचारियों को मैक्सिको की खाड़ी से बाहर भेज दिया गया है। टेक्सास और लुइसियाना प्रांतों में राजकीय विनाश की घोषणा करते हुए जरूरी कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed