विनाशकारी तूफान मैथ्यू से मरने वालों की संख्या 877 पहुंची, कई लोग अब भी लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के फ्लोरिडा में विनाशकारी तूफान मैथ्यू के चलते चार लोगों की जान चली गई। दक्षिण पूर्वी अमेरिका में तूफान और भीषण बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई लाख घरों में बिजली गुल है और सड़कों पर पानी भरा गया है। इसके अलावा हैती में इस तूफान ने भीषण तबाही मचाई और 877 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। साथ ही कई लोगों के लापता होने की खबर है। हैती के पश्चिमी इलाके में मंगलवार को 233 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और भीषण बारिश हुई।
यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक दक्षिण कैरोलिना में मैथ्यू तूफान की गति 135 किमी प्रति घंटे से घटकर 35 किमी प्रति घंटे हो गई है। अब यह 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ रहा है। फ्लोरिडा में दो लोगों की मौत पेड़ गिरने से हुई, जबकि तूफान से सुरक्षित स्थान जाने के दौरान जनरेटर की जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई।
अमेरिका के फ्लोरिडा, जार्जिया और कैरोलिना में तूफान
अमेरिका के फ्लोरिडा, जार्जिया और कैरोलिना में तूफान और भीषण बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जलभराव के चलते सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस बीच तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मैथ्यू 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फ्लोरिडा तट से टकराया, लेकिन शनिवार तक यह कमजोर पड़ गया। इससे पहले मैथ्यू के अमेरिका की ओर बढ़ने पर ओबामा प्रशासन ने फ्लोरिडा, कैरोलिना और जॉर्जिया में आपातकाल की घोषण कर दी।
भीषण तूफान के चलते अमेरिका में छह लाख से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी रहा। अमेरिका में चार हजार से ज्यादा हवाई उड़ाने रद कर दी गई। सुरक्षाकर्मी और आपातकाल प्रबंधन एजेंसी बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।