{"_id":"57d1d7534f1c1b876a31848f","slug":"hunting-isis-leader-like-osama-will-be-on-top-priority-hillary-clinton","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदादी की अब खैर नहीं, हिलेरी बोलीं- राष्ट्रपति बनीं तो ओसामा की तरह मारूंगी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बगदादी की अब खैर नहीं, हिलेरी बोलीं- राष्ट्रपति बनीं तो ओसामा की तरह मारूंगी
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो आतंकी संगठन आईएस और इसके मुखिया अबू बकर अल बगदादी का वही हश्र होगा जो अलकायदा और उसके सरगना ओसामा बिन लादेन का हुआ था।
विज्ञापन
क्लिंटन ने कहा, ‘हमें आईएस को हराना होगा। यह मेरा आतंकवाद के खिलाफ पहला लक्ष्य है। जिसे हमें हवाई हमलों के जरिये पाना है।’ क्लिंटन ने आईएस के खिलाफ कुर्द और अरब की पहले से ज्यादा मदद करने, साथ ही इराकी सेना को सहायता जारी रखने के अपने इरादे जाहिर किए।
विज्ञापन
क्लिंटन एक टीवी कार्यक्रम में बोल रही थीं। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे। हालांकि दोनों नेताओं का आमना-सामना नहीं हुआ।
विज्ञापन
क्लिंटन ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो वह इराक और सीरिया में अपनी सेना जमीन पर नहीं उतारेंगी। मगर इराकी सेना की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि निगरानी, खुफिया गतिविधियों और टोह के लिए इराकी सेना की मदद जारी रखी जाएगी।