फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   hugo chavez funeral

सम्मान के साथ ह्यूगो चावेज की विदाई

Sat, 09 Mar 2013 06:08 PM IST
Updated Sat, 09 Mar 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
hugo chavez funeral

वेनेजुएला की राजधानी कराकास में राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

विज्ञापन


सैन्य अकादमी में आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में पूरी दुनिया के लगभग तीस से ज्यादा नेता शामिल हुए। अकादमी के बाहर भारी तादाद में उनके समर्थकों के भीड़ जुटी।

चावेज के अंतिम संस्कार के बाद उप राष्ट्रपति निकोलस मेडुरो ने कार्यकारी राष्ट्रपति की शपथ ली और पद संभाल लिया। उन्हें 30 दिनों के भीतर देश में चुनाव करवाने होंगे।
विज्ञापन


14 साल तक वेनेजुएला का नेतृत्व करने वाले 58 साल के ह्यूगो चावेज का मंगलवार को निधन हो गया था। उन्होंने कैंसर के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ी।

चावेज के ताबूत को रखे जाने के बाद उनके सम्मान में गार्ड शांति के साथ उनके बगल में खड़े रहे।

श्रृद्धांजलि
लातिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के नेताओं नें चावेज को श्रृद्धांजलि दी। क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के साथ साथ चिली और इक्वाडोर के नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेजुएला के करीबी देश इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया, ब्राजील के मौजूदा और पूर्व नेता डिल्मा राउसेफ और लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और बेलारूस के अलेक्जेंडर ल्यूकसशेनखो ने भी उन्हें श्रृद्धांजलि दी। समारोह में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का एक संदेश पढ़ा गया।

परिसर में शोकाकुल लोग नारे लगा रहे थे “चावेज मरता नही है वो कई गुना बढ़ता है।”

hugo chavez












'चावेज जीवित है'
देश के तेल संसाधनों से गरीब तबके का जीवन सुधारने वाले शावेज के लाखों गरीब समर्थकों का विशाल हुजूम अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए तांता लगाए खड़ा था। लाल रंग के कपड़े पहने हुए वो नारे लगा रहे थे कि चावेज जीवित है और संघर्ष जारी है।


इससे पहले गुरुवार को उप राष्ट्रपति निकोलस मेडुरो ने कहा था कि चावेज के शव को लेनिन और माओत्से तुंग की तरह ही संरक्षित करके जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा ताकि आने वाली पीढियां इस महान व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सकें।

चावेज़ के पार्थिव शरीर को कराकास के सैन्य संग्रहालय ले जाया जाएगा, जहां 1992 चावेज़ ने सेना के एक अधिकारी के रूप में एक असफल तख्तापलट के बाद कब्जा कर लिया था। इस भवन को 'नई क्रांति के संग्रहालय' के रुप में परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed