हब्बल टेलीस्कोप में कैद हुआ ब्रह्मांड में मुस्कुराता हुआ चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल टेलीस्कोप ने आकाशगंगाओं की ऐसी बनावट को कैप्चर किया है जो आसमान में एक हंसते हुए चेहरे जैसा प्रतीत होता है। टेलीस्कोप के वाइड फील्ड कैमरा थ्री (डब्ल्यूएफसीथ्री) से ली गई तस्वीर में सभी आकारों और रंगों की आकाशगंगाओं से भरी अंतरिक्ष के बीच एक पट्टी दिखती है जिनमें से ज्यादातर गैलेक्सी क्लस्टर एसडीएसएस जे0952+3434 से संबंधित हैं।
नासा के मुताबिक, मध्य से थोड़ा नीचे आकाशगंगाओं की ऐसी बनावट थी जो मुस्कुराते हुए चेहरे सी प्रतीत होती हैं। पीले रंग के दो बिंदु धनुष के आकार में दिखती रोशनी के ऊपर चमकते हुए नजर आते हैं। हबल ने ये तस्वीरें अपने उस क्रम में खींची हैं, जिसमें पूरे ब्रह्मांड में नए सितारे उत्पन्न होने के रहस्यों का पता लगाया जा रहा है।
Smile, it's #HubbleFriday! Just below the center of this image, 2 yellow-hued blobs hang atop a sweeping arc of light. The arc has the characteristic shape of a galaxy that has been gravitationally lensed causing it to become distorted and stretched: https://t.co/Nnozc5zpuv pic.twitter.com/ZygYXeBdwW
— Hubble (@NASAHubble) November 2, 2018