{"_id":"5c4f6948bdec22739e2a4af2","slug":"howard-schultz-can-stand-against-donald-trump-in-the-us-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ खड़े हो सकते हैं शुल्ज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ खड़े हो सकते हैं शुल्ज
Tue, 29 Jan 2019 02:12 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Howard Schultz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टारबक्स के पूर्व सीईओ होवार्ड शुल्ज 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हो सकते हैं। शुल्ज ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा हूं।
विज्ञापन
सीबीएस के समाचार कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में खुद को ‘लाइफलॉन्ग डेमोक्रेट’ करार देते हुए वह बोले, मैं दो पार्टियों से इतर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहता हूं। 65 वर्षीय अरबपति ने आगे कहा, हम बेहद ही नाजुक समय में जी रहे हैं। इस वक्त न केवल ट्रंप बल्कि रिपब्लिकन व डेमोक्रेट्स का कोई भी नेता राष्ट्रपति बनने योग्य नहीं है। ये लोग अमेरिकी नागरिकों से बातचीत की बजाय राजनीति करने में लगे हैं।
विज्ञापन