फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hollywood filmmaker's son charged with murder

अमेरिका में 6 हत्याएं, हॉलीवुड फिल्मकार के बेटे पर आरोप

Sun, 25 May 2014 01:27 PM IST
Updated Sun, 25 May 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Hollywood filmmaker's son charged with murder

अमेरिकी पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि शुक्रवार रात कैलिफ़ोर्निया में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों को मौत के घाट उतारने वाले शख़्स 22 वर्षीय इलियट रॉजर थे।

विज्ञापन


इलियट हॉलीवुड फ़िल्मकार पीटर रॉजर के बेटे हैं, जिन्होंने फ़िल्म "दि हंगर गेम्स" का सहायक निर्देशन किया था।

पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रॉजर ने अपने अपार्टमेंट में रहने वाले तीन लोगों को छुरा चलाकर मार डाला।

इसके बाद वह एक काली बीएमडब्ल्यू में इस्ला विस्ता के इलाके में गए और वहां लोगों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। रॉजर अपनी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के भीतर ही मृत पाए गए।

पुलिस का कहना है कि गोली उनके सिर पर लगी थी। सांता बारबरा शहर के शेरिफ़ बिल ब्राउन का कहना है कि संभवतः रॉजर ने गोलीबारी के दौरान ही ख़ुद को मार डाला था।
विज्ञापन


फ़िल्मकार के एक पारिवारिक वकील ने भी बयान के ज़रिए इस बात की जानकारी दी है।

'मेरा बेटा ही था'

Hollywood filmmaker's son charged with murder

इस बीच इलियट के पिता पीटर रॉजर ने भी कहा है कि उनके मुताबिक़ हमलावर उनका 22 वर्षीय बेटा इलियट ही था।

पुलिस उस वीडियो की जांच में भी जुटी है, जिसमें युवा इलियट रॉजर कार में बैठकर बदला लेने की धमकी दे रहे हैं।

शेरिफ़ ब्राउन ने कहा कि अपार्टमेंट से बाहर निकलने के बाद रॉजर ने सड़क पर तीन महिलाओं पर गोली चलाई, जिनमें से दो की मौत हो गई।

इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है और सात घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी हथियार रॉजर ने ही क़ानूनी तौर पर खरीदे थे।

पीटर रॉजर के वकील एलन शिफ़मैन ने शनिवार को कहा था, "परिवार का मानना है कि उनका बेटा ही अपराधी था।"

उन्होंने कहा कि उनके बेटे को मानसिक बीमारी थी और उसे दोस्त बनाने में परेशानी होती थी और उसके इलाज के लिए मदद ली जा रही थी।

शिफ़मैन ने कहा था कि इलियट की आत्महत्या और लोगों की हत्या के बारे में यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो के बारे में उनके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया था।

उनका कहना था कि परिवार की हालत ख़राब है लेकिन वे पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed